facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

पराली से बिगडऩे लगी दिल्ली की आबोहवा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:39 PM IST

धान की पराली जलाए जाने से दिल्ली की आबोहवा बिगड़ गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण में इसका हिस्सा केवल पिछले 24 घंटे में एक फीसदी से बढ़कर छह फीसदी हो गया। हालांकि यह प्रदूषण के अन्य स्रोतों से कम था। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।
भू विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में पीएम2.5 में पराली जाने का हिस्सा 14 अक्टूबर को एक फीसदी था, जो 15 अक्टूबर को बढ़कर छह फीसदी हो गया। सफर के आंकड़े दर्शाते हैं कि 10 से 13 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर के पीएम2.5 में पराली जलाने का हिस्सा 2 से 3 फीसदी के बीच था। दिल्ली की हवा में पराली जलाए जाने के धुएं का हिस्सा बढऩे की वजह पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पराली में आग लगाए जाने में अचानक बढ़ोतरी होना है क्योंकि गेहूं बुआई का समय नजदीक आ रहा है। इस पूर्वानुमान एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘हरियाणा, पंजाब और पड़ोसी सीमावर्ती क्षेत्रों में पराली जाए जाने की संख्या 740 अनुमानित है और हवा का रुख भी कुछ हद तक इसके अनुकूल है, इसलिए पीएम2.5 में पराली जलाए जाने का हिस्सा बढ़ा है।’
14 दिनों में खेतों में आग बढ़ी
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के भौतिक अनुसंधान प्रभाग के आंकड़े दर्शाते हैं कि 14 अक्टूबर को उपग्रह ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली को जलाने की घटनाओं की पहचान की थी, जो 13 अक्टूबर को पराली जलाने की घटनाओं से 103 फीसदी अधिक थी। इन आंकड़ों से पता चलता है कि 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की करीब 4,015 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 89 फीसदी अधिक हैं।

जुबानी जंग
दिल्ली के प्रदूषण में पराली के हिस्से को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर और दिल्ली के मुख्यमंत्री जुबानी जंग में उलझ गए।
जावडेकर ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में पराली का हिस्सा महज चार फीसदी है, शेष प्रदूषण की वजह स्थानीय कारक हैं। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘इनकार करने से मदद नहीं मिलेगी।’

Advertisement
First Published - October 15, 2020 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement