facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

सोम को मिली थातीपुर परियोजना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:05 AM IST

भोपाल स्थित शराब बनाने वाली कंपनी सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवेरीज लिमिटेड (एसडीबीएल) ने देश की 17 दिग्गज रियल एस्टेट खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए 266 करोड़ रुपये वाली थातीपुर (ग्वालियर) की महत्वाकांक्षी परियोजना को अपने नाम कर लिया है।


एडीबीएल की नेतृत्व वाली सोमपेल कंपनी ने मुंबई स्थित पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के साथ गठजोड़ कर इस परियोजना को हासिल किया है। इस परियोजना को हासिल करने की होड़ में शामिल 17 कंपनियों में मुख्य रूप से इरा इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड-नोएडा, मैकदुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड-हैदराबाद, पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड-नई दिल्ली, पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड-आगरा, टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड-नई दिल्ली, सोम दत्त बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड-नई दिल्ली, इल्डिको इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रापर्टी लिमिटेड-नई दिल्ली, राइटर्स एंड पब्लिसर्स-भोपाल, डी बी मॉल्स-भोपाल, ओमेक्स, डीएलएफ, यूनिटेक आदि थे।

एसडीबीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जगदीश अरोड़ा ने बताया, ‘हमें उम्मीद है कि इस परियोजना को एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस परियोजना से 2500 करोड़ रुपये से भी अधिक की राजस्व उगाही संभव हो सकेगी।’ बहरहाल, एसडीबीएल 74.25 एकड़ जमीन का विकास करेगी।

अरोड़ा ने बताया, ‘हमलोग दो बड़े मॉल्स, एक रिटेल मॉल्स, दो होटल- एक पांच सितारा होटल और एक बजट होटल और साथ ही व्यावसायिक क्षेत्रों का भी विकास करेंगे। इसके अलावा 23.88 एकड़ के क्षेत्र में एक हजार आवासीय इकाइयों, हाई स्कूल और अन्य सरकारी दफतरों का भी निर्माण किया जाएगा।’

इसके अतिरिक्त कुल 56 लाख वर्गफुट फ्लोर एरिया में से  41 लाख वर्गफुट आवासीय और 15 लाख वर्गफुट व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं इस जमीन को 99 सालों के लिए लीज पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर उपभोक्ता को कोई लीज रेंटल देने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

Advertisement
First Published - May 19, 2008 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement