facebookmetapixel
Advertisement
Editorial:राज्यों पर बढ़ता कर्ज का बोझ, क्यों जरूरी है राजकोषीय घाटा घटाना और राजस्व बढ़ाना?Royal Enfield बाइक बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21.4% बढ़कर ₹1,462 करोड़, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी चमक Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेट

खुदरा कारोबारियों के लिए पाठशाला

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:44 PM IST

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने खुदरा कारोबारियों को आधुनिक बनाने व उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए पूरे देश भर में 500 रिटेल स्कूल खोलने का ऐलान किया है।


इस माह में दिल्ली व नागपुर में इस स्कूल की शुरुआत होगी। स्कूल की योजना को अंजाम देने के लिए कैट ने इंडियन रिटेल स्कूल को अपना पार्टनर बनाया है। इस संबंध में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कैट के पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों का यह पाठयक्रम मात्र एक माह का होगा।

उन्हें सप्ताह में दो बार दो-दो घंटे के लिए स्कूल जाना पड़ेगा। यानी कि 16 घंटे खर्च कर उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो जाएगा। एक बैच में 30 कारोबारी होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक व्यापारी से 1000 रुपये लिए जाएंगे।

कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि देश में पहली बार खुल रहे इस प्रकार के स्कूल में कारोबारियों को योजना तैयार करने के साथ ग्राहकों की सेवा, व्यापार प्रबंधन, दुकान की सुरक्षा, मार्केटिंग के साथ कर एवं कानून की जानकारी दी जाएंगी। स्कूल में कक्षाएं दोपहर में लगेंगी ताकि कारोबारियों का काम प्रभावित नहीं हो।

कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय पाल ने बताया कि रिटेल क्रांति के इस युग में छोटे कारोबारी अब भी पुराने तरीके से व्यापार कर रहे हैं। उन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने के साथ चीजों को पैकेजिंग एवं अपनी दुकान को सुविधायुक्त बनाने की जरूरत है। तभी जाकर वे रिटेल के बड़े कारोबारियों के सामने टिक पाएंगे।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान रिटेल स्कूल ने इस बात का खुलासा किया कि रिटेल के बाजार में बड़े उद्यमियों के आने से छोटे कारोबारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है। क्योंकि उनके सर्वे की रिपोर्ट कहती है कि आम भारतीय रोजमर्रा की चीजें 2 किलोमीटर की परिधि की दुकानों से ही लेता है।  

Advertisement
First Published - September 11, 2008 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement