facebookmetapixel
Advertisement
प​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकसरुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में भारत के छोटे लेकिन स्थिर कदमडब्ल्यूटीओ में आगे बढ़ने के लिए भारत को अपने रुख में करना होगा संतुलित बदलावघरेलू म्युचुअल फंड्स की शेयर खरीद तीन साल के निचले स्तर पर, गिरावट के बाद बढ़ सकती है खरीदारीपश्चिम एशिया तनाव से सोने में उछाल, मजबूत डॉलर और फेड नीति की चिंता से तेजी सीमितभूराजनीति पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हैं बाजार, फिर आगे बढ़ जाते हैं: जिम रोजर्समहाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य की विकास दर 7.9% रहने की उम्मीद, प्रति व्यक्ति आय ₹3.47 लाखपश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोरनिवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैप

देरी से चल रही परियोजनाओं में सबसे अधिक सड़क परिवहन, राजमार्ग क्षेत्र की: सरकारी रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- December 25, 2022 | 11:14 AM IST
construction
Shutter Stock

बुनियादी ढांचा क्षेत्र में देरी से चल रही परियोजनाओं में सबसे अधिक 358 परियोजनाएं सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र की हैं। एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद रेलवे की 111 और पेट्रोलियम क्षेत्र की 87 परियोजनाएं हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में 769 में 358 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं।

रेलवे में 173 परियोजनाओं में 111 देरी से चल रही हैं, जबकि पेट्रोलियम क्षेत्र की 154 में 87 परियोजनाएं समय से पीछे चल रही हैं। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है। रिपोर्ट से पता चला कि मुनीराबाद-महबूबनगर रेल परियोजना सबसे विलंबित परियोजना है।

इसमें 276 महीने की देरी है। देरी के लिहाज से दूसरे स्थान पर उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना है, जो 247 महीनों की देरी से चल रही है।

तीसरी सबसे विलंबित परियोजना बेलापुर-सीवुड-अर्बन इलेक्ट्रिफाइड डबल लाइन परियोजना है, जो 228 महीनों की देरी से चल रही है। नवंबर 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 756 परियोजनाएं अपने मूल कार्यक्रम के मुकाबले देरी से चल रही हैं।

Advertisement
First Published - December 25, 2022 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement