facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई — एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

5 हजार छात्रों को स्कॉलरशिप देगी रिलायंस फाउंडेशन, सभी को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 4:27 PM IST
Reliance Foundation

रिलायंस फॉउंडेशन 27 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के पांच हजार छात्रों को स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। ये छात्र ग्रेजुएट के फर्स्ट ईयर के हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की परोपकारी कंपनी की तरफ से यह घोषणा की गई है।

अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2022-23 के तहत इन सभी छात्रों को रिलायंस फाउंडेशन सम्मानित भी करेगी। इस स्कॉलरशिप के लिए चुने गए सभी छात्रों को रिलायंस फाउंडेशन 2 लाख रुपये और एलिमिनी छात्रों के साथ काम करने का मौका उपलब्ध कराएगी।

CEO जगन्नाथ कुमार ने चयनित छात्रों को दी बधाई

रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा, “शिक्षा की पहुंच को आकाश के ऊचांईयों तक पहुंचाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप छात्रों को मौका दे रहा है। इस स्कॉलरशिप के तहत युवा अपने सपनों को पंख दे सकते हैं। यह विद्वानों का एक विविध ग्रुप है क्योंकि वे पढ़ाई के मामले में विभिन्न विषयों से हैं, इस ग्रुप में भारत के लगभग सभी राज्यों से लड़कियों और लड़कों का समान रूप से प्रतिनिधित्व किया जाता है। सीईओ जगन्नाथ कुमार ने आगे कहा, “हम हर चयनित छात्र को बधाई देते हैं और हमें विश्वास है कि वे भारत में योगदान करते हुए अपने लिए एक मजबूत भविष्य का निर्माण करेंगे”

40,000 छात्रों ने किया था अप्लाई

शिक्षा की किसी भी स्ट्रीम में मेरिट के आधार पर छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस वर्ष के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी, साइंस, मेडिसिन, कॉमर्स, आर्ट्स, बिजनेस/मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, लॉ, एज्युकेशन, हॉस्पिटेलिटी, आर्किटेक्चर और अन्य कोर्स करने वाले छात्रों का चयन किया गया है।

रिलायंस फाउंडेशन के अनुसार, 2022-23 के लिए चुने गए 5,000 छात्रों में से 51 प्रतिशत लड़कियां हैं। इन छात्रों का चयन एक कठोर चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। इसमें 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 छात्रों ने अप्लाई किया था।

बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन ने इसकी घोषणा पिछले दिसंबर में की थी कि अगले 10 वर्षों में 50,000 स्कॉलरशिप प्रदान करेगा।

जानकारी दे दें कि चयनित छात्रों को उनके चयन और आगे की सूचना डायरेक्ट दी जाएगी। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम जानने के लिए www.reliancefoundation.org पर भी जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए चुने गए छात्रों के नामों की घोषणा 2022-23 जुलाई में होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement