facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

उप्र में पेश है पराग की आइसक्रीम

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:05 AM IST

अमूल को आने वाले दिनों में अपनी सहयोगी दूध की कंपनी पराग से तगड़ी प्रतिस्पर्धा झेलनी होगी।


पैकेजड दूध के बाजार में उत्तर प्देश में अमूल से कड़ी चुनौती पा रही, प्देशिक कोऑपरेटिव डेरी फेडरेशन (पीसीडीएफ) ने अपने ब्रांड पराग के नाम से आइसक्रीम बाजार में उतरने का मन बना लिया है। इस फैसले के बाद पराग और अमूल के बीच नई जंग शुरु होने के आसार हैं।


गौरतलब है कि 4 साल पहले जब अमूल नें उत्तर प्रदेश के बाजार में अपने ब्रांड उतारा तो उसे पराग ने कड़ी चुनौती दी थी। सरकारी क्षेत्र की इन दोनों कंपनियों ने बाद में आपस में समझौता कर स्वस्थ प्तिस्पर्धा का रास्ता अपनाना बेहतर समझा। अमूल के उत्तर प्रदेश में आने के साथ ही पराग ने अपनी आइसक्रीम के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरु कर दिया था।


हालांकि बाद में पीसीडीएफ ने इस परियोजना को कुछ दिनों के लिए ठंडे बस्ते में डाल अपने दूध के बाजार को मजबूत करना शुरु किया। अमूल के उत्तर प्रदेश के बाजारों में आने के 4 साल के बाद अब पराग नें फिर से आइसक्रीम के बाजार की ओर रुख किया है। पराग के महाप्रबंधक एस के प्रसाद ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि आइसक्रीम के लिए कंपनी गंभीरता से सोच रही है और जल्दी ही इसकी शुरुआत होगी।


उन्होंने बताया कि  इस बार पराग आइसक्रीम का निर्माण खुद न कर इसके लिए फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाने की सोच रही है। प्साद के अनुसार लखनऊ की कई बड़ी आइसक्रीम निर्माताओं ने इसके लिए संपर्क साधा है। जल्दी पीसीडीएफ फ्रेंचाइजी का चयन कर आइसक्रीम का विपणन शुरु कर देगी। पराग और अमूल के बीच प्तिस्पर्धा के बाबत पूछने पर प्मुख सचिव डेरी, अशोक कुमार ने बताया कि दोनी ही सहकारी क्षेत्र की कंपनियां हैं और इतने बड़े बाजार में सभी के लिए जगह है।


हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कोई फैसला नही किया गया है कि आइसक्रीम बाजार में कब उतरना है।दूसरी और पराग डेरी के महाप्रबंधक का कहना है कि कई बड़ी आइसक्रीम निर्माता कंपनियां पीसीडीएफ के संपर्क में हैं और जल्दी ही फ्रेंचाइजी का चुनाव कर लिया जाएगा।  उनका कहना है कि पराग ब्रांड की लोकप्रियता के चलते आइसक्रीम के बाजार में पैठ बनाना काफी आसान होगा।


इस समय पराग डेरी प्तिदिन 10 लाख लीटर दूध प्रतिदिन प्रदेश के कई बड़े शहरों में सप्लाई कर रहा है। दूध के आलावा पराग पनीर, दही, खोया और मिठाइयां बनाता है। कंपनी ने राज्य में पर्याप्त दुध उपलब्ध कराने के लिए खास कदम उठाएं हैं।

Advertisement
First Published - May 2, 2008 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement