facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

एक दिन में 69 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

Last Updated- December 11, 2022 | 3:28 PM IST

रविवार को राजस्थान में एक दिन में 69 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 21 जिलों में चलाया जाएगा। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी । 

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो उप अभियान में पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. पृथ्वी ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण उप अभियान दो चरणों में संचालित किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को द्वितीय चरण में 21 जिलों यथा अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, चूरू, दौसा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, नागौर, सिरोही, टोंक, जयपुर-2, बूंदी, सीकर, बांसवाड़ा, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर एवं जोधपुर में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया इस वर्ष के प्रथम चरण में 4 जिलों, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर एवं जोधपुर में 19 जून को पोलियो अभियान में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई थी। उन्होंने बताया कि निर्धारित जिलों में कुल 36 हजार 839 पोलियो बूथ लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया 4 हजार 452 ट्रांजिट टीमें और 6,424 मोबाइल टीमें गठित की गयी हैं साथ ही 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को रविवार को पोलियो खुराक पीने से छूट गए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने की जिम्मेदारी दी गयी है। 

अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत पहले दिन रविवार को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी तथा वंचित बच्चों को अगले दो दिन घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी। 

First Published - September 17, 2022 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट