facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?भविष्य की बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका! द वेल्थ कंपनी के नए Mid Cap Fund में ₹1000 से निवेश शुरूWPI Inflation June 2026: जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ईंधन हुए महंगेHCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाहMP Tech Growth Conclave 3.0: ₹40,000 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 34000 रोजगार के बनेंगे मौकेरुपया ₹96 के पार! क्या अब ₹97 प्रति डॉलर की बारी? एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या होगाAlpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयर

उत्तराखंड में निजी चीनी मिलों को बकाया चुकाने का फरमान

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:17 PM IST

उत्तराखंड सरकार ने किसानों का पिछले पेराई सत्र (2007-08) का सारा बकाया चुकाते हुए निजी चीनी मिल कंपनियों से कहा है कि वे भी उनके ही नक्शे कदम पर चलें।


राज्य के गन्ना मंत्री मंदन कौशिक ने बताया कि सरकार ने 14.16 करोड़ रुपये की दूसरी और आखिरी किस्त भी चुकता कर दी है और इस तरह 6 सरकारी और को-ऑपरेटिव चीनी मिलों का किसानों पर कोई बकाया नहीं रह गया है।

सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में गन्ना किसानों को 42.13 करोड़ रुपये की पहली किस्त अदा की थी। कौशिक ने कहा सरकार अब पूरी कोशिश कर रही है कि निजी मिलें भी अपना बकाया जल्द से जल्द चुका दें।

उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। राज्य में 4 निजी चीनी मिलें हैं, जिनमें से उत्तम चीनी मिल और लक्जर चीनी मिल प्रत्येक के 6.5 करोड़ रुपये बकाया हैं।

सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए गन्ने के अगैती और पिछैती किस्तों के लिए पहले से ही राज्य समर्थित मूल्यों की घोषणा कर दी है। पिछैती किस्त के लिए मूल्य प्रति क्विंटल 143 रुपये और अगैती किस्म के लिए प्रति क्विंटल 148 रुपये तय की है।

सरकार ने किया गन्ना किसानों का बकाया चुकता

निजी चीनी मिलों पर भी बकाया चुकाने का दबाव

Advertisement
First Published - January 18, 2009 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement