facebookmetapixel
Advertisement
देश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरात

गणेशोत्सव से पहले MSRTC की हड़ताल से बेबस यात्री, विशेष बसों का संचालन भी हुआ प्रभावित

Advertisement

यह हड़ताल मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है, जहां आज 26 और 32 डिपो पूरी तरह बंद हैं। हालांकि मुंबई-पुणे प्रीमियम ई-शिवनेरी बस सेवा प्रभावित नहीं ह

Last Updated- September 04, 2024 | 4:25 PM IST
MSRTC
Representative Image

वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहने से परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। हड़ताल के कारण राज्य भर में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । नियमित सेवाओं के अलावा, गणेश उत्सव के लिए MSRTC की विशेष बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। 10 दिवसीय गणेश उत्सव 7 सितंबर से शुरू हो रहा है।

गणेश उत्सव से पहले हुई इस हड़ताल से लाखों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन और राज्य क्षेत्र के अपने समकक्षों के बराबर वेतनमान समायोजन की मांग करते हुए एमएसआरटीसी कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू की। एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि 11 ट्रेड यूनियनों की कार्य समिति द्वारा बुलाई गई हड़ताल के कारण निगम के कुल 251 बस डिपो में से 96 पूरी तरह से बंद रहे और 82 बस डिपो आंशिक रूप से बंद हैं, जबकि शेष 73 पूरी तरह से संचालित हैं।

यह हड़ताल मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है, जहां आज 26 और 32 डिपो पूरी तरह बंद हैं। हालांकि मुंबई-पुणे प्रीमियम ई-शिवनेरी बस सेवा प्रभावित नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि निगम लंबी अवधि के अनुबंध पर चालकों की नियुक्ति की योजना बना रहा है और इसके तहत योग्य चालकों के लिए एजेंसियों से नियुक्तियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बुधवार शाम सह्याद्री गेस्ट हाउस में MSRTC ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ बैठक बुलाई है।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न समूहों द्वारा बुक की गईं 4,300 सेवाओं सहित कुल पांच हजार अतिरिक्त गणेशोत्सव विशेष बसें तीन से सात सितंबर के बीच मुंबई, ठाणे और पालघर खंडों से संचालित करने की योजना थी। बुधवार को एक हजार से अधिक ऐसी बसें कोंकण के लिए रवाना होने वाली थीं।

MSRTC प्रशासन ने कहा कि एक औद्योगिक अदालत ने हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है और ट्रेड यूनियनों तथा कर्मचारियों को काम पर लौटने का निर्देश दिया है। निगम ने स्थानीय प्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ड्यूटी पर आने के इच्छुक कर्मचारियों के काम में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें तथा ऐसी घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करें। हड़ताल के प्रभाव को देखते हुए, MSRTC निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक अनुबंधों पर चालकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार कर रहा है।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement