facebookmetapixel
Advertisement
सूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरू

अब सिर्फ एक फोन कॉल पर होगा यूपी में किसानों की समस्याओं का समाधान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:44 PM IST

उत्तर प्रदेश में अब किसानों की समस्याओं का समाधान बस एक टेलीफोन कॉल पर हो सकेगा। योगी सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कॉल सेंटर कम हेल्प डेस्क की स्थापना करेगी। इसके जरिए प्रदेश के लाखों किसानों को सम्मान निधि, भूलेख में विवरण दर्ज करने के साथ केवाईसी (KYC) और पंजीकरण की जानकारी मिल सकेगी।
त्रिस्तरीय होगा कॉल सेंटर कम ऑनलाइन हेल्पलाइन डेस्क

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 17 अक्टूबर को किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 12 वीं किस्त जारी की जाएगी। किस्त जारी करने के साथ ही सरकार ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर कम हेल्प डेस्क सुविधा की शुरुआत करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक कॉल सेंटर कम ऑनलाइन हेल्पलाइन डेस्क त्रिस्तरीय होगा। इसमें विकास खंड, जिला व प्रदेश स्तर पर किसानों की समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। 
कृषि विभाग के कर्मचारी सुनेंगे किसानों की समस्या 

कॉल सेंटर सुबह से शाम तक संचालित होगा जिसमें कृषि विभाग के कर्मी हेल्प डेस्क पर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और निश्चित समय अवधि में इनका समाधान भी करेंगे। कृषि विभाग इन हेल्प डेस्क के लिए योग्य एवं ट्रेंड कर्मी उपलब्ध कराएगा, जो दो शिफ्ट में काम करेंगे। विकास खंड स्तर पर किसानों को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराना होगा जबकि जनपद और प्रदेश स्तर पर वो एक कॉल से कृषि विभाग के कर्मियों से कनेक्ट हो सकेंगे।
कॉल पर मिलेगी E-KYC और पंजीकरण की सुविधा  

कॉल सेंटर कम हेल्प डेस्क के द्वारा कृषि विभाग के कर्मी किसानों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर/आधार/ पीएम किसान आईडी नंबर एवं पता के साथ किसानों द्वारा बताई गई समस्या को रिकॉर्ड करेंगे। इसके बाद उनको पीएम किसान सम्मान निधि के मानक के अनुरूप भूलेख अंकन, ई केवाईसी (EKYC) एवं पंजीकरण के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा सम्मान निधि से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी सुना जाएगा और निर्धारित समय में उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विकास खंड स्तर पर समस्या नहीं सुलझने पर जिला स्तर और फिर प्रदेश स्तर तक किसान अपनी बात रख सकेंगे।
गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी। प्रदेश के 2.60 करोड़ किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इन किसानों के खाते में सरकार की ओर से 48,324 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जा चुके हैं। 

Advertisement
First Published - October 14, 2022 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement