facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

मंदी में नेटलिंक ने पसारे अमेरिकी बाजार में कदम

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:40 AM IST

मंदी के इस आलम में भी भोपाल की कंपनी नेटलिंक सॉफ्टवेयर ग्रुप अमेरिका की ऑटोमोटिव रिटेल डाटा सर्विसेज और उससे जुड़े सॉफ्टवेयर सोल्यूशंस कारोबार पर निगाह बनाए हुए है।


कंपनी ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और परिचालन को और अधिक लाभप्रद बनाने के लिए पिछले साल तेजी से उभरती अमेरिकी कंपनी विनप्लस का अधिग्रहण किया था।इसके अलावा, नेटलिंक ब्रिटेन और यूरोपीय बाजारों पर नजरे टिकाए हुए है।

नेटलिंक सॉफ्टवेयर के अध्यक्ष और मुख्य तकनीक अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘अमेरिकी बाजार में हमारे राजस्व में गुणात्मक वृध्दि की उम्मीद है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वहां ऑटो डीलर पुराने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं।

भोपाल में हमारी टीम अमेरिका में ऑटो डीलरशीप के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान करती है। अमेरिका के ग्राहक हमारी नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर पुराने सॉफ्टवेयर से होने वाले 5-20 गुणा अधिक नुकसान से मुक्ति पा सकते हैं। मार्च 2007 में किए गए अधिग्रहण के बाद हमारे राजस्व में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।’

देश में अब बड़े पैमान पर ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) स्वतंत्र ऑटो डीलरों, आपूर्तिकर्ताओं, वित्तीय सेवाओं और विपणन कंपनियों में विनप्लस ब्रांड के अंतर्गत नेटलिंक की डेटा सर्विसेज और सॉफ्टवेयर साल्यूशंस उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विनप्लस कंपनी के मुख्य आर्किटेक्ट बिल रूसो यह महसूस करते हैं कि भारत एक उभता बाजार है इसलिए यहां विकास की बहुत संभावनाएं हैं।

Advertisement
First Published - November 26, 2008 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement