facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

राजस्थान में 2,000 करोड रुपये निवेश करेगी मॉडर्न इंडिया

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:04 AM IST

मुंबई स्थित मॉडर्न इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। इस योजना में उदयपुर में एक पांच सितारा होटल और एक एसईजेड की योजना शामिल है।


मॉडर्न इंडिया के प्रंबध निदेशक विजय कुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘हमने झीलों के शहर उदयपुर में अपने पांच सितारा होटल को बनाने के लिए तलाश कर ली है। हम जल्द ही इस जमीन में 200 कमरे वाले अपने पांच सितारा होटल का निर्माण कार्य शुरु कर देंगे। इस होटल को बनाने में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।’


विजय कुमार ने बताया कि कंपनी राजस्थान में एक एसईजेड को स्थापित करने के लिए उत्साहित है। हम राजस्थान में ऐसी जमीन की तलाश कर रहें है, जहां एसईजेड के निर्माण से कंपनी को फायदा पंहुचने की उम्मीद है। इस योजना की लागत का आंकलन 1,000 करोड़ रुपये किया है। इसके अलावा कंपनी की सहायक इकाई मॉडर्न इंडिया प्रापर्टी डेवलपर्स महाराष्ट्र के खोपोली में 37 एकड़ जमीन पर हार्डवेयर और साफ्टवेयर बनाने वाले एसईजेड का निर्माण कर रहा है।


यह एसईजेड एनएच 4 से मात्र 200 फीट की दूरी पर स्थापित किया जा रहा है। इस एसईजेड के निर्माण में लगभग 900 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह एसईजेड तीन वर्षो के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। यह एसईजेड एसपीवी के जरिए विकसित किया जाएगा। इसमें एमआईएल का एक बड़ा हिस्सा होगा।


एमआईएल का प्रयास विकास के लिए बिल्ड ओन लीज मॉडल को अपनाने का होता है। इसमें समस्त जगह को पट्टे पर दे दिया जाता है। मॉडर्न इंडिया लिमिटेड जयपुर में आभूषण प्रशिक्षण संस्थान को खोलने की योजना भी बना रहा है।


वैसे तो मॉडर्न इंडिया का मुंबई में अभी इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ ज्वैलरी लिमिटेड नाम से एक प्रशिक्षण संस्थान चल रहा है। इस संस्थान का कैलीर्फोनिया इंस्टीटयूट ऑफ ज्वैलरी के साथ गठजोड़ भी है। इसके अलावा मॉडर्न इंडिया लिमिटेड रियल एस्टेट और बुनियादी ढ़ाचा क्षेत्र में अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रही है।

Advertisement
First Published - April 28, 2008 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement