facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Meta का भारत को लेकर बेहद रोमांचित, आशावादी नजरियाः संध्या देवनाथन

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 6:05 PM IST
Meta

सोशल मीडिया मंच फेसबुक (Facebook) का संचालन करने वाली कंपनी मेटा (Meta) की एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बावजूद कंपनी भारत में अपनी संभावनाओं को लेकर रोमांचित और आशावादी नजरिया रखती है।

Meta की भारत में प्रमुख और उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने यहां ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया डिजिटल’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी भारत-केंद्रित उत्पादों एवं नवाचारों का विकास करना जारी रखेगी ताकि यहां डिजिटलीकरण की वजह से पैदा हुए व्यापक अवसरों का फायदा उठाया जा सके।

उन्होंने वैश्विक आर्थिक सुस्ती के असर के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘इस समय बुरी खबरें ही आ रही हैं। कभी कोई बैंक डूब रहा है, ब्याज दरें बढ़ने से बाजारों में अफरातफरी है, पूंजी बाजार सूख रहे हैं। मुझे लगता है कि वृहद-आर्थिक स्थिति अचानक ही खराब दिखने लगी है। ऐसी स्थिति में यह सोचना एक भुलावा होगा कि दुनियाभर में हो रही घटनाओं से भारत बेअसर रहेगा।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे असल में भारत में जुझारूपन की कहानी दिखती है। मुझे लगता है कि यह तमाम चीजों की वजह से हो रहा है जिनमें आर्थिक जुझारूपन, डिजिटल संचालन और बेहद मजबूत एवं सशक्त स्टार्टअप पारिस्थितिकी शामिल है।’

देवनाथन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद Meta भारत में हो रही घटनाओं को लेकर खासी रोमांचित और आशावादी बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘हम इस दौर में लोगों को कुशल बनाने एवं प्रशिक्षण देने के साथ आजीविका पाने में भारतीयों को समर्थन देने में अपनी भूमिका की तरफ देख रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement