facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

माया मेहरबान, वैट दरें घटाने का फरमान

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:12 PM IST

उत्तर प्रदेश की मुखिया मायावती ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य पर प्रदेश के व्यापारियों का भी पूरा ध्यान रखा है। मायावती ने आम जनता के उपयोग के तीन दर्जन से ज्यादा सामानों पर से वैट की दरों में संशोधन किया है।


राज्य सरकार ने मायावती के जन्म दिन पर लिए गए एक फैसले में कई सामान पर वैट की दर को 12.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। साथ ही कई चीजों पर लागू किए गए प्रवेश कर को भी हटा लिया गया है।

प्रवेश कर अधिनियम के तहत लागू किए गए फ्रिज, एयर कंडीशनर और कूलिंग प्लांट पर शुल्क को 5 फीसदी से घटा कर 1 फीसदी कर दिया गया है।

इसके अलावा लिखने, छापने और पैकिंग (इसमे अखबारी कागज शामिल नहीं हैं) पर प्रवेश कर 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है।

वैट की दर को 12.5 फीसदी से घटा कर 4 फीसदी करने से सबसे ज्यादा फायदा गुटखा उद्योग को हुआ है। राज्य सरकार ने जिन सामानों पर से वैट कम किया है उनमें ड्राई फ्रूट, सुपारी, कसैली, मीठी सुपारी और सभी प्रकार के पाइप आदि और फिटिंग्स भी शामिल हैं।

इसी तरह प्रोसेस्ड फूड, सब्जियां, फल, कच्चा काजू, सीडी, डीवीडी और रेडियो उपकरणों पर से भी वैट की दरें 12.5 फीसदी से घटा कर 4 फीसदी कर दी गयी हैं।

राज्य सरकार ने बीते साल सितंबर महीने में ही कई चीजों पर वैट की दरें बढ़ा दी थी। उस समय व्यापारियों ने वैट के विरोध में कई दिनों तक हड़ताल भी की थी पर सरकार नें केवल लैपटॉप और मोबाइल फोन पर ही वैट की दरों को कम किया था और बाकी चीजों पर वैट की दरों को यथावत बनाए रखा था।

कई सारे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर से भी वैट की दरों को कम किया गया है। इनमें वीडियो कैमरा और टेलीफोन सेट भी शामिल हैं।

मिला तोहफा


तीन दर्जन से अधिक वस्तुओं पर वैट घटा

प्रवेश कर में भी कमी

बीते साल सितंबर में बढ़ाई थी वैट की दरें

Advertisement
First Published - January 16, 2009 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement