facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

गन्ने की वाजिब दाम दिलाएगी मप्र सरकार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

मध्यप्रदेश सरकार ने आज साफ किया है कि प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने के लिए वह प्रतिबध्द है और किसी भी कीमत पर उन्हें फसल नष्ट करने नहीं दी जाएगी। कृषि मंत्री गोपाल भार्गव ने आज राज्य विधानसभा में भाजपा के जालम सिंह पटेल की एक ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सरकार पिछले वर्ष की
तरह गन्ना उत्पादक किसानों को अनुदान देकर नुकसान की भरपाई का प्रयास करेगी।
पटेल का कहना था कि प्रदेश के अधिकांश गन्ना उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य से कम पर अपनी फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है और चीनी मिलें भी उनकी फसल औने-पौने दाम पर खरीद कर शोषण कर रहीं हैं। पूरी व्यवस्था शुगर मिलों और शराब माफिया के दबाव में काम कर रही है और किसान गन्ने की फसल जलाने को मजबूर है।
कृषि मत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस वर्ष वैधानिक न्यूनतम मूल्य नौ प्रतिशत बेसिक रिकवरी के  साथ 81.18 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य निर्धारित किया है। इस कीमत पर पूरे प्रदेश में गन्ना खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुद पटेल ने भी अपनी ध्यानाकर्षण सूचना में स्वीकार किया है कि चीनी मिलों में 90 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना बिक रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 4,262 गन्ना उत्पादक किसानों को 2.77 करोड रुपये का परिवहन अनुदान दिया गया है।

Advertisement
First Published - March 3, 2008 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement