facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरOpening Bell: शेयर बाजार में शानदार तेजी! Sensex 700 अंक उछला, Nifty 24,150 के पार; Infosys और L&T ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजा

कोसी बनाम रामदेव का ‘कॉर्पोरेट योग’

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:05 PM IST

बिहार में तांडव मचा रही कोसी नदी की बाढ़ से निपटने के लिए योगा गुरू स्वामी रामदेव भी मैदान में कूद पड़े हैं। रामदेव ने बाढ़ पीड़ित इलाकों में राहत और सहायता शिविर लगाने का ऐलान कर दिया है।


इस काम में कॉर्पोरेट जगत भी उनकी मदद कर रहा है। रामदेव ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि उनका संस्थान पतंजलि योग पीठ सोमवार से बिहार में राहत का काम शुरू कर देगा। पहले चरण के तहत 2 करोड़ रुपये की राहत और चिकित्सा सामग्री भेजने का इंतजाम किया गया है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत शिविर के लिए उन्होंने ‘पतंजलि राहत आपदा कोष’ की स्थापना की है। इस कार्यक्रम के लिए कॉर्पोरेट घरानों से उन्हें खासा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए बजाज समूह के चेयरमैन राहुल बजाज ने 21 लाख रुपये, हिंदुजा समूह की ओर से 21 लाख रुपये, हीरो समूह के बृजमोहन मुंजाल और निरमा की ओर से 11-11 लाख रुपये पतंजलि योग पीठ को दिए गए हैं। इसके अलावा बिजली के उपकरण बनाने वाली कंपनी हैवल्स इंडिया लिमिटेड ने भी उन्हें 11 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

कई अन्य कॉर्पोरेट घराने भी पतंजलि योग पीठ के शिविरों में सहायता के लिए आगे आए हैं। एफएमसीजी उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रियागोल्ड ने फिलहाल भोजन सामग्री के तौर पर एक ट्रक बिस्किट बिहार भिजवाने का इंतजाम किया है।

नमक बनाने वाली कई कंपनियां वहां नमक भिजवा रही हैं, जब अनाज का थोक कारोबार करने वाले देश के प्रमुख कारोबारी भी बिहार में शिविर के लिए खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुट गए हैं। पतंजलि योग पीठ स्वयं पहले चरण में 51 लाख रुपये की सामग्री दे रहा है।

रामदेव को मिली कॉर्पोरेट मदद

औद्योगिक घराने                  सहायता राशि
बजाज समूह                        25 लाख रुपये
हिंदुजा समूह                        25 लाख रुपये
हीरो समूह                            11 लाख रुपये
निरमा                                   11 लाख रुपये
हैवल्स इंडिया                       11 लाख रुपये
प्रियागोल्ड                             1 ट्रक बिस्किट

Advertisement
First Published - August 31, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement