facebookmetapixel
Advertisement
माल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबाव

अधूरी योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के सिचाई मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने बाढ़ से सम्बन्धित परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित करके कार्य करने तथा पुरानी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।


उन्होंने कहा कि कार्यों को पूरा करने तथा धनराशि को व्यय करने हेतु मार्च महीने का इंतजार न करें। उन्होंने गण्डक संगठन गोरखपुर में बाढ़ का 38 करोड रुपया व्यय न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ से संबन्धित कार्यों पर जहां धनराशि व्यय नहीं हुई है उन परियोजनाओं के अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा जाए और जरूरी कार्रवाई की जाए।


सिद्दिकी सिंचाई भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियन्त्रण परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में 357 करोड़ रुपये की 72 बाढ संबंधी विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत के लिए वर्ष 2008-09 के बजट में 370 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 33 करोड रुपये भारत सरकार से बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम केतहत प्राप्त होगा।


उन्होंने कहा कि बाढ़ से सम्बन्धित बड़ी परियोजनाओं का विवरण भारत सरकार एवं नाबार्ड को भेजकर धनराशि प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानसून में बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग को अभी से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

Advertisement
First Published - March 30, 2008 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement