facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Indian Oil ने Q4 नतीजों और डिविडेंड की तारीख की फिक्स

Advertisement

इंडियन ऑयल 2025 डिविडेंड की घोषणा कर सकता है, शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी

Last Updated- April 17, 2025 | 6:52 PM IST
Indian Oil

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल जल्द ही अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड की घोषणा कर सकती है। इंडियन ऑयल ने 17 अप्रैल को अपनी तिमाही नतीजों (Q4 FY2025) का शेड्यूल जारी किया और बताया कि कंपनी अपने बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड की सिफारिश कर सकती है। इंडियन ऑयल ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 30 अप्रैल 2025 को कंपनी की बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष (FY 2025) के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इस बैठक में डिविडेंड की सिफारिश भी की जा सकती है।

इंडियन ऑयल ने अपनी फाइलिंग में कहा, “यह सूचित किया जाता है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड ऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जाएगी,”

इंडियन ऑयल ने अपनी फाइलिंग में यह भी बताया, “इसके अलावा, बोर्ड बैठक में 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए डिविडेंड की सिफारिश भी की जा सकती है।”

इंडियन ऑयल का डिविडेंड यील्ड

इंडियन ऑयल एक प्रमुख डिविडेंड देने वाली कंपनी है, और इसका डिविडेंड यील्ड 8.95 प्रतिशत है। आज BSE पर कंपनी के शेयर 0.72% की बढ़त के साथ 134.80 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement