facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

भारत सौम्य ताकत के तौर पर उभरा है : किरेन रीजीजू

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:28 PM IST

भारत सौम्य ताकत के तौर पर उभरा है : किरेन रीजीजू
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि भारत में पिछले आठ साल में ‘‘अभूतपूर्व’’ सांस्कृतिक पुररुद्धार हुआ है और वह सौम्य ताकत के तौर पर उभरा है।

उन्होंने कहा कि लोग बुनियादी ढांचे के विकास, विज्ञान और रक्षा आदि पर अधिक ध्यान देते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण देश में हुए सांस्कृतिक पुररुद्धार को भूल जाते हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि समय आ गया है कि हम सांस्कृतिक पुनरुद्धार पर ध्यान दें, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद पिछले आठ वर्षों में ‘‘अभूतपूर्व’’ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का प्रयास कर रही है और ‘काशी तमिल संगमम’ कार्यक्रम इसका एक उदाहरण है।

‘काशी तमिल संगमम’, तमिलनाडु और वाराणसी के बीच सदियों पुराने संबंधों का जश्न मनाने और उन्हें पुनर्जीवित करने से जुड़ा एक कार्यक्रम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सौम्य ताकत के तौर पर उभरा है और दुनिया उसके महत्व को पहचान रही है।

भाषा जितेंद्र नरेश निहारिका

निहारिका

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement