facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की कमजोरी से अटके PLI दावे! ऑटो कंपनियों ने सरकार से लगाई गुहारStock Market Today: बाजार खुलते ही बढ़ सकती है हलचल! एशियाई बाजार टूटे, कच्चा तेल 78 डॉलर के पारकंपनियों को बड़ा झटका! मई में नए ऑर्डर 46% घटे, 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कारोबार20% और टूट सकता है भारतीय बाजार! मार्क फेबर की चेतावनी से निवेशकों में बढ़ी चिंताअब घर-गाड़ी नहीं, अनुभवों पर खर्च करेगी नई पीढ़ी! रिपोर्ट में सामने आया बड़ा बदलावSpaceX के मेगा IPO ने बदला खेल! वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी 6 साल के निचले स्तर परUPI के बाद अब ULI बदल सकता है लोन लेने का तरीका, RBI गवर्नर का बड़ा बयान13 साल बाद फिर गूंजेगी ट्रेडिंग की घंटी? 118 साल पुराने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की वापसी की तैयारीGDP ग्रोथ से महंगाई तक, RBI के MPC सदस्य ने बताए अर्थव्यवस्था के बड़े जोखिमONGC और Oil India के लिए सरकार की नई रणनीति, अब तेल खोजने पर मिलेगा ज्यादा इनाम

दिवाली में रोशन वाहन बाजार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:43 AM IST

दिवाली के त्योहार ने वाहन बाजार में छायी उदासी को आखिरकार दूर ही कर दिया। कम बिक्री की आस लगाए बैठे वाहन शोरूम के मालिकों को दीपावली ने तोहफा दे दिया है।


खास तो यह रहा कि दोपहिया वाहनों के बाजार में पसरा सन्नाटा भी टूट गया और धनतेरस की रात मोटरसाइकिलों की बिक्री ने भी रिकार्ड तोड़ डाला। लखनऊ शहर में जहां धनतेरस की रात को करीब 70 करोड़ रुपये के वाहन बिके वहीं कानपुर में यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये को पार कर गया।

मारुति के हाल में बढ़ाए गए दामों ने भी ग्राहकों का हौसला पस्त नही किया और लखनऊ के ज्यादातर शोरूमों पर गाड़ियों के लिए लाइन लग गयी। बिक्री के मामले में एक बार फिर मारुति ने ही सबको पछाड़ा और इस कंपनी की 600 के लगभग गाड़ियां लखनऊ में ही बिक गयीं।

वाहनों की बड़े पैमाने पर सेल को देखते हुए अवकाश के बावजूद  प्रदेश सरकार ने 30 अक्टूबर को भी संभागीय परिवहन कार्यालय को खोले रखने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - October 27, 2008 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement