facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

शिमला में आइस स्केटिंग शुरू

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 4:33 PM IST

शिमला में आइस स्केटिंग शुरू
PTI / शिमला  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का प्रमुख शीतकालीन आकर्षण ‘आइस स्केटिंग’ यहां स्थित एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक ‘रिंक’ (बर्फ के मैदान) में बुधवार से शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसकी शुरुआत के साथ ही बर्फ की चादर वाली सतह पर फिसलने के रोमांच का आनंद लेने के लिए सुबह ही लोग जुट गए।

पहले सत्र के दौरान रिंक में 16 बच्चे उतरे। इनमें शामिल पांचवीं कक्षा के छात्र आयान (9) ने कहा, ‘‘स्केटिंग करके मुझे खुशी मिलती है और मैं इसका आनंद ले रहा हूं।’’

पिछले 16 साल से स्केटिंग कर रहीं 21 वर्षीय जोआंट तातुंग ने कहा, ‘‘मैं बेसब्री से आइस स्केटिंग शुरू होने का इंतजार कर रही थी और मैंने पहले सत्र का लुत्फ उठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुबह जल्दी उठना एक कठिन काम है लेकिन जब स्केटिंग की बात आती है तो हम समय से पहले ही पहुंच जाते हैं।’’

सर्दियों के दौरान साफ आसमान और न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहना बर्फ जमने के लिए सबसे अनुकूल होता है।

‘शिमला आइस स्केटिंग क्लब’ के आयोजन सचिव पंकज प्रभाकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कल (मंगलवार) सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था और आज आधिकारिक तौर पर आइस स्केटिंग शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल सत्र 16 दिसंबर को शुरू हुआ था और कुल 52 सत्र आयोजित हुए थे। प्रभाकर ने कहा, ‘‘इस साल हम सत्र जल्दी शुरू होने की उम्मीद कर रहे थे, क्योंकि चार दिसंबर से तापमान अनुकूल था।’’

‘शिमला आइस स्केटिंग’ क्लब का इतिहास वर्ष 1920 से शुरू होता है, जब आयरिश सैन्य अधिकारी ब्लेसिंगटन ने टेनिस कोर्ट को प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक में तब्दील कर दिया।

शफीक संतोष

संतोष पवनेश

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement