facebookmetapixel
GST कटौती से 4 मीटर से छोटी एसयूवी की मांग में तेजी, स्कोडा इंडिया ने जताई निरंतर वृद्धि की उम्मीदभारत में Apple का बड़ा दांव: वित्त वर्ष 2026 में 28 अरब डॉलर के उत्पादन का लक्ष्य, निर्यात से मिलेगी बढ़तQ2 Results: अपोलो हॉस्पिटल्स का लाभ 26 % बढ़ा, जानें कैसे रहें अन्य कंपनियों के रिजल्टभारती एयरटेल में हिस्सेदारी बेचेगी सिंगटेल की सहायक कंंपनी, ₹10,300 करोड़ के शेयर बेचेगीBihar Election Phase-1 Voting: बिहार में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, हुआ 64.66% मतदानवित्त मंत्री ने दिए संकेत: बड़े बैंकों के निर्माण के लिए सरकारी बैंकों के विलय के दूसरे चरण पर शुरू हुई चर्चाSBI MF का आईपीओ जल्द, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वैल्यूएशन की उम्मीदआज की दुनिया में ट्रंप का जी2 सपना महज कागजी, वैश्विक प्रभाव से रहितEditorial: बिलासपुर रेल दुर्घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवालPhysicsWallah को कोर्स की कीमतें बढ़वाने वाले निवेशक नहीं चाहिए, आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस विधायक चंद्र कुमार विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त

Last Updated- December 14, 2022 | 3:33 PM IST

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस विधायक चंद्र कुमार विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त
PTI / शिमला  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार को बुधवार को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) को सदन के संचालन के वास्ते सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है। यहां जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार नए अध्यक्ष के चुनाव तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

छह बार के विधायक और पूर्व लोकसभा सदस्य कुमार कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को विभागों का आवंटन किया।

अधिसूचना में मंगलवार को कहा गया कि अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला और संस्कृति विभागों के प्रभारी होंगे, जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, नियोजन, कार्मिक और ऐसे अन्य विभागों को अपने पास रखा है, जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। सुक्खू और कांग्रेस के अन्य सभी विधायक शुक्रवार को राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इससे राज्य के नए मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी होने की संभावना है।

कांग्रेस ने राज्य की 68 विधानसभा सीट में से 40 पर जीत हासिल की, जिसमें कांगड़ा में 10, शिमला में सात, ऊना, सोलन और हमीरपुर में चार-चार, सिरमौर में तीन, चंबा और कुल्लू में दो-दो तथा मंडी, बिलासपुर, किन्नौर एवं लाहौल और स्पीति जिले में एक-एक सीट शामिल हैं।

भाषा आशीष पवनेश

First Published - December 14, 2022 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट