facebookmetapixel
Advertisement
Sun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today: सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसली

मप्र के किसानों को मिलता रहेगा बिना ब्याज के ऋण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:42 PM IST

मध्य प्रदेश में किसानों को शून्य प्रतिशत की ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण मुहैया कराने संबंधी योजना को वर्ष 2022-23 में भी जारी रखा जाएगा। यह निर्णय प्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया।

किसानों को यह ऋण सहकारी बैंकों तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। इस ऋण योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए आधार दर 10 प्रतिशत रखी जाएगी। खरीफ 2022 सत्र के ऋण के लिए निर्धारित तिथि 28 मार्च 2023 तथा रबी 2022-23 के ऋण के लिए निर्धारित तिथि 15 जून 2023 रहेगी।

10 प्रतिशत की निर्धारित आधार दर के अधीन खरीफ और रबी सत्र के लिए अल्पावधि फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों के लिए तीन फीसदी का सामान्य ब्याज अनुदान तथा निर्धारित तय अवधि तक ऋण की अदायगी बकरने वाले किसानों को चार प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने की योजना वर्ष 2012-13 से ही लागू है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को तीन लाख रुपये तक के अल्पावधि फसल ऋण पर राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान मुहैया कराया जाता है।
 

Advertisement
First Published - August 10, 2022 | 7:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement