facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

एक्जिट पोल: यूपी में भाजपा, पंजाब में आप

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:53 PM IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का आखिरी चरण आज संपन्न हो गया। हालांकि मतगणना 10 मार्च को होगी मगर चुनाव बाद सर्वेक्षण करने वाली कमोबेश सभी एजेंसियों के मुताबिक आबादी और सियासी अहमियत के लिहाज से देश के इस सबसे बड़े सूबे की कमान एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ में जा रही है।
पांचों राज्यों के लिए अनुमान लगाने वाली एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश में सरकार और पार्टियों की सीटों का जो खाका खींचा है, उसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मणिपुर में एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है, जबकि गोवा में पिछली बार की ही तरह किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। पंजाब सबको हैरत में डालता हुआ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बना रहा है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन एक तरह से शर्मनाक ही रहता दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले कई चुनावों में सटीक अनुमान लगाने वाली टुडेज चाणक्य इस बार भाजपा और सहयोगियों को 275 से 313 सीटें मिलने की बात कह रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वेक्षण में भगवा पार्टी को 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टाइम्स नाउ अपने सर्वेक्षण में उसे केवल 225 सीटें दे रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार के चुनाव में जमकर ताकत झोंकी थी, जिसका फायदा भी उनकी पार्टी को होता दिख रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में केवल 47 सीटों पर सिमटी उनकी पार्टी इस बार खासी बढ़त हासिल कर रही है। टुडेज चाणक्य सपा को 86 से 124 सीट दे रही है और इंडिया टुडे-एक्सिस के हिसाब से उसे 71 से 101 सीट मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ के सर्वेक्षण में अखिलेश की पार्टी को सबसे अधिक 151 सीटें मिल रही हैं। टाइम्स नाउ ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दहाई के आंकड़े तक पहुंचाने वाला इकलौता सर्वेक्षण है, जो मायावती की पार्टी को 14 सीट दे रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वेक्षण में इस पार्टी को 3 से 9 और टुडेज चाणक्य के सर्वेक्षण में 0 से 2 सीट मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को कोई दहाई तक भी नहीं पहुंचा रहा है।
सबसे बड़ा अचंभा पंजाब में होता दिख रहा है, जहां सभी एक्जिट पोल एक स्वर में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती बता रहे हैं या सत्ता के करीब बता रहे हैं।       
ऐसा होता है तो दिल्ली में लगातार दो बार से विधानसभा चुनाव जीत रही आप के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और पहली बार वह राजधानी के दायरे से निकलर किसी पूर्ण राज्य में सरकार बनाएगी।
टुडेज चाणक्य के सर्वेक्षण में आप को 89 से 111 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के हिसाब से उसे 76 से 90 सीट मिल सकती हैं। सी वोटर के हिसाब से आप 51 से 61 सीटें हासिल कर सकती है।
हालांकि कांग्रेस सभी सर्वेक्षणों में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है मगर उसे करारी शिकस्त मिलने का अनुमान जताया गया है। टुडेज चाणक्य के हिसाब से इस पार्टी को 3 से 17 सीटें और माई एक्सिस इंडिया के हिसाब से 19 से 31 सीटें मिल सकती हैं। सी-वोटर उसे 22 से 28 सीट दे रही है। भाजपा और सहयोगियों को अधिकतम 4 सीट मिल सकती हैं, जबकि ज्यादा से ज्यादा 11 सीटें अकाली दल के खाते में जाती दिख रही हैं।उत्तराखंड में भी लगभग सभी एक्जिट पोल भाजपा के दोबारा सत्ता में आने का अनुमान लगा रहे हैं। टुडेज चाणक्य के सर्वेक्षण में 70 में से 36 से 50 सीट भाजपा को मिलने का अनुमान है और इंडिया टुड-एक्सिस माई इंडिया का सर्वेक्षण भी भगवा पार्टी को 36 से 46 सीटें दे रहा है।
टुडेज चाणक्य के मुताबिक कांग्रेस 17 से 31 सीटों के साथ राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, जबकि एक्सिस माई इंडिया उसे 20 से 30 सीट मिलने का अनुमान लगा रही है।गोवा में पिछली बार सरकार बनाने के समय खासी उठापटक हुई थी और कांग्रेस पिछड़ गई थी। पार्टी को इस बार मुस्तैद रहना पड़ेगा क्योंकि ज्यादातर सर्वेक्षणों में वह एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है मगर बहुमत से दूर रहेगी। भाजपा उसके ठीक पीछे है। मणिपुर में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के आसार बताए जा रहे हैं।   

Advertisement
First Published - March 7, 2022 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement