facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

उत्तर प्रदेश में नारों के साथ चुनावी जंग

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:14 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव जमीन के साथ-साथ हवा में गूंजते नारों के दम पर भी मजबूती के साथ लड़े जा रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच नारों को लेकर जंग तेज हो चुकी है। हालांकि ज्यादातर राजनीतिक नारे चुनाव की घोषणा से काफी पहले गढ़ लिए गए थे और जनता के बीच गूंजने लगे थे पर चुनाव चढऩे के साथ इसने रंग पकड़ा है।
कभी अबकी बार, मोदी सरकार जैसे हिट नारे के दम पर चुनावी फिजा बदलने वाली भाजपा ने इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार और सोच ईमानदार, काम दमदार जैसे नारे दिए हैं। गौरतलब है कि इन नारों में पहले योगी सरकार जोड़ा गया था जिसे बाद में बदल कर भाजपा सरकार कर दिया गया है। इन नारों के जवाब में सपा की ओर से  22 में बाइसकिल, नई हवा है नई सपा है और यूपी का है जनादेश आ रहे हैं अखिलेश जैसे नारे दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस लड़की हूं लड़ सकती हूं और बसपा हर पोलिंग बूथ को जिताना है बसपा को सत्ता में लाना है जैसे नारों के सहारे जनता को लुभाने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में नारों का अपना अलग महत्त्व रहा है और उनके जरिये चुनावी हवा बनाने में मदद मिलती रही है।

Advertisement
First Published - February 16, 2022 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement