facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटन

पूर्वी-पश्चिम मेट्रो परियोजना 2014 तक होगी पूरी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:00 AM IST

हावड़ा नदी के नीचे से होकर गुजरने वाली मेट्रो देश में इस तरह की पहली परियोजना होगी। इस पर कुल खर्च 4874.58 करोड़ रुपये आएगा।
इसमें से राज्य सरकार 1,452.58 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार 1,169 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। राज्य सरकार ने जापान इंटरनैशनल को-ऑपरेशन एजेंसी से बाकी बचे 2,253 करोड़ रुपये की रकम लंबी अवधि के ऋण के तौर पर ली है।
यह भूमिगत कॉरिडोर हावड़ा स्टेशन से होकर हुगली नदी के 60 फीट नीचे से होकर गुजरेगी। मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने बताया, ‘कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (केएमआरसी) में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की बराबर इक्विटी हिस्सेदारी है। पिछले साल ही केएमआरसी का पंजीकरण हो चुका है। कंपनी ने निविदाएं भी जारी कर दी हैं।’
इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी गैमन इंडिया को 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड कॉरिडोर बनाने का ठेका भी दिया जा चुका है। राज्य के परिवहन सचिव सुमंत्र बनर्जी ने बताया, ‘आने वाले 10-15 दिन में परियोजना का काम शुरू हो जाएगा।’
इस परियोजना का काम पूरा करने के लिए साल 2014 तक की समयसीमा रखी गई है। इस मेट्रो से रोजाना लगभग 23,000 यात्रियों के सफर करने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement