facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

उप्र में ई-टेंडरिंग से होगा कमाल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार अब सूचना तकनीक का प्रयोग करके जल्द से जल्द राज्य को  देश के प्रमुख विकसित राज्यों में शुमार करना चाहती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ई-प्रशासन में नित नए आयामों को जोड़ रही है।


सरकार ने राज्य में ई-प्रशासन के तहत अगले वित्त वर्ष से ई-टेंडरिंग की घोषणा है। सरकार का कहना है कि ऐसा करके निविदाओं की सरकारी एजेंसियों और विभागों द्वारा अधिप्राप्ति में पारदर्शिता बरती जा सकेगी। इस तरीके से ई-टेंडरिग के जरिये पार्टियां कानूनी और प्रशासनिक उलझनों से बचते हुए आसान तरीके से टेंडर में भाग ले सकेंगी।  साथ ही ऐसा होने से भारी दफ्तरी काम को भी समाप्त किया जा सकेगा।

अधिकारियों का मानना है कि ई-प्रशासन को सफल बनाने के लिए राज्य के छह विभागों में पहले से ही ई-टेंडरिंग और ईमेल के जरिये सरकारी खरीद एक पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चालू है। इन विभागों में लोक निर्माण विभाग, आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, चिकित्सा व स्वास्थ्य, औद्योगिक और वर्ल्ड बैंक से जुडी योजनाएं है।

राज्य के संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य सचिव वी एन गर्ग ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया है कि यह पायलट प्रोजेक्ट सिंतबर तक समाप्त हो जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट में पहला ई-टेंडर लोक निर्माण विभाग में पिछले महीने की 1 जून से शुरु किया जा चुका है। उपभोक्ताओं को इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने अपनी एक वेबसाइट डब्लयू डब्लयू डब्लयू डॉट ईटेंडर डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन भी जारी की है। 

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 1:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement