facebookmetapixel
FY26 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 7% बढ़कर ₹12.92 लाख करोड़ पर पहुंचा, रिफंड में सुस्ती का मिला फायदाDelhi Red Fort Blast: लाल किला धमाके से पुरानी दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा, कारोबार ठपअक्टूबर में SIP निवेश ₹29,529 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर, क्या है एक्सपर्ट का नजरियाहाई से 43% नीचे गिर गया टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर शेयर, क्या अब निवेश करने पर होगा फायदा?Eternal और Swiggy के शेयरों में गिरावट! क्या अब खरीदने का सही वक्त है या खतरे की घंटी?अक्टूबर में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 19% घटकर ₹24,690 करोड़, SIP ऑलटाइम हाई परDelhi Pollution: AQI 425 के पार, बढ़ते प्रदूषण के बीच 5वीं क्लास तक के बच्चों की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड मेंअमेरिका-चीन की रफ्तार हुई धीमी, भारत ने पकड़ी सबसे तेज ग्रोथ की लाइन: UBS रिपोर्टगिरते बाजार में भी 7% चढ़ा सीफूड कंपनी का शेयर, इंडिया-यूएस ट्रेड डील की आहत से स्टॉक ने पकड़ी रफ्तारवर्क प्लेस को नया आकार दे रहे हैं कॉरपोरेट, एआई का भी खूब कर रहे हैं उपयोग

Delhi weather today: झमाझम बारिश के बाद जगह-जगह भारी पानी, जानें आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने राजधानी में 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:40 AM IST
delhi weather

Delhi weather today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi -NCR) के कई हिस्सों में बुधवार सुबह जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से ढाई डिग्री कम है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव और यातायात जाम हो गया। बारिश की वजह से परिवहन की व्यवस्था भी प्रभावित हुईं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने राजधानी में 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये अलर्ट हैं… ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत है)।

 ‘यलो अलर्ट’ का मतलब छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश है। ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक, भारी से अत्यधिक भारी बारिश को इंगित करता है, जबकि ‘आरेंज अलर्ट’ का मतलब छह से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश है।

आज दिन में फिर से हो सकती है बारिश

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहेंगे और दिन में मध्यम तीव्रता की बारिश होने का भी अनुमान है। उसने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यातायात पुलिस ने जलभराव से प्रभावित सड़कों के बारे में यात्रियों को परामर्श और अलर्ट जारी किया है तथा लोगों से तदनुसार अपनी यात्रा तय करने के लिए कहा है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के सबसे पुराने श्मशान घाट निगमबोध घाट पर जलभराव के कारण यातायात में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने बताया कि रानी बाग स्थित हरियाणा मैत्री भवन में बरगद का एक विशाल पेड़ उखड़ जाने से इलाके में यातायात जाम हो गया।

 

First Published - July 24, 2024 | 11:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट