अन्य समाचार

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने बताया

दिल्ली आज सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 27, 2024 | 2:05 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब बनी हुई है। सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

IMD ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 97 फीसदी थी।

अगले 5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा और साथ ही अगले दो दिनों तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली आज सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

First Published : January 27, 2024 | 2:05 PM IST