facebookmetapixel
ग्लोबल स्तर पर चमकी लैम्बॉर्गिनी: दुनिया में रिकॉर्ड डिलिवरी, पर भारत में बिक्री हल्की फिसलीभारत के EV मार्केट में टोयोटा की एंट्री: पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर एबेला हुई लॉन्च, बुकिंग शुरूEditorial: इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ का जुर्माना नाकाफी, DGCA की भूमिका पर सवालउत्तर भारत में वायु प्रदूषण: मानव जनित संकट, अस्थायी उपायों से आगे स्थायी नीति की जरूरतQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतTata Motors का दावा: 2028 तक डीजल ट्रक के बराबर होगी ई-ट्रक की लागत, बदलेगा ट्रांसपोर्ट सिस्टमशराब नीति का संतुलन जरूरी: राज्यों को रेवेन्यू बढ़ाने के साथ स्पष्ट और जिम्मेदार नियमन अपनाना होगाStock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, वैश्विक तनाव और FII बिकवाली का असरSBI YONO के यूजर्स पर मंडरा रहा ठगी का खतरा, सरकार ने दी चेतावनीBudget 2026: बजट से पहले एक्सपर्ट्स को NPS और पेंशन सिस्टम में सुधार को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदें

दिल्ली के उपराज्यपाल ने तेजाब हमले के बारे में पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी

Last Updated- December 14, 2022 | 5:23 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल ने तेजाब हमले के बारे में पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पश्चिमी दिल्ली में हुई तेजाब हमले की घटना के बारे में बुधवार को शहर के पुलिस आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उपराज्यपाल ने पुलिस प्रमुख से कहा है कि बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास बुधवार सुबह मोटरसाइकिल पर आए दो व्यक्तियों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके चेहरे का सात-आठ प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है और आंखों पर भी असर पड़ा है।

राजभवन ने ट्वीट किया, “उपराज्यपाल ने आज द्वारका मोड़ पर हुई तेजाब हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में पुलिस आयुक्त से बात की और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस रिपोर्ट में यह भी बताने के लिए कहा गया है कि शहर में बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया।”

राजभवन ने लिखा, “उपराज्यपाल ने त्वरित और गहन जांच के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों के लिए सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके। उपराज्यपाल अस्पताल के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं और उनसे लड़की का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है।”

भाषा जोहेब पवनेश

First Published - December 14, 2022 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट