facebookmetapixel
Advertisement
ITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेतAdani Ent Q1FY27 Results: OFAC समझौते के खर्च से अदाणी एंटरप्राइजेज ₹1,160 करोड़ के घाटे मेंSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बात

बिहार बाढ़: मदद के लिए आगे आया कारपोरेट जगत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:42 PM IST

बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्वास कार्यो के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 11 करोड़ रुपये और भारती फाउंडेशन ने 3 करोड़ रुपये दान दिए हैं।


आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उसके आवास एक अन्ने मार्ग पर भेंट कर उन्हें 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि कोसी के बेकाबू होने से काफी ज्यादा तबाही हुई है और राज्य को फिर से पटरी पर लाने के लिए पूरे देश को मिलकर प्रयास करने होंगे।

भारती इंटरप्राइजेज के जन कल्याणकारी संगठन भारती फाउंडेशन ने बिहार और असम के बाढ़ग्रस्त इलाके में सरकार के राहत कार्यो में मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया। भारती इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और भारती फाउंडेशन के सह अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल की ओर से यह चेक प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह को सौंपा गया।

इस बीच कोसी नदी का जलस्तर घटने के साथ ही बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित उत्तर पूर्वी बिहार के पांच जिलों सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया में बाढ़ की स्थिति में और सुधार आया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अपर आयुक्त प्रत्यय अमृत ने बताया कि इन जिलों में बाढ़ प्रभावित 980 गांव की 29.57 लाख आबादी में से करीब 9.88 लाख लोगों को अब तक निकाला जा चुका है।

इनमें से 3.15 लाख लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविरों में शरण दी गई है। प्रदेश के इन पांच जिलों में कोसी नदी से आई बाढ़ के कारण अब तक 95 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली से भेजी गई राहत सामग्री

नई दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानीय आयुक्त सी के मिश्रा ने बताया है कि दिल्ली ने नियमित तौर से राहत सामग्री बिहार भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जुटाई जाने वाली राहत सामग्री को रेल मार्ग के जरिए पटना भेजा जा रहा है, जहां इसे रेडक्रास को सौंप दिया जाता है। मिश्रा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अभी तक 3.26 करोड़ रुपये मिले हैं।

Advertisement
First Published - September 10, 2008 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement