facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए कंपनी का चयन 2 माह में

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:22 AM IST

उत्तर प्रदेश में बन रहे देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली कंपनी का चयन अगले दो महीनों में कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के ललितपुर में हवाई अड्डा बनाने का भी फैसला किया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे की नीलामी प्रक्रिया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 
प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंत्रिपरिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 12 प्रस्तावों को गुरुवार को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए नीलामी प्रक्रिया अगले 60 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। मंत्रिपरिषद ने आरएफपी व आरएफक्यू दस्तावेजों को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल लागत 36,230 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें से 19,700 करोड़ रुपये सिविल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि सरकार की इस योजना के लिए 92.20 फीसदी जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।  सिक्स लेन के इस गंगा एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप भी बनाया जाएगा।  एक्सप्रेसवे के रास्ते में पडऩे वाली गंगा नदी पर एक किलोमीटर का पुल और रामगंगा पर 720 मीटर का पुल बनाया जाएगा। एक अन्य फैसले में मंत्रिपरिषद ने ललितपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट निर्माण के लिए 91.77 हेक्टेयर जमीन खरीदने का भी प्रस्ताव पास किया है।

Advertisement
First Published - September 3, 2021 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement