facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

रंग जमा लो कि अब आई छुट्टी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:07 PM IST

परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकीं हैं। आजकल घर-घर में इस बात की जद्दोजहद चल रही है कि आखिर इस बार गर्मी कहां बिताई जाए। हिल स्टेशन चला जाए या सागर के किराने।


कहना न होगा कि ट्रेवल कंपनियां भी छुट्टियों के इस मौसम को पूरी तरह से कैश करने के लिए कमर कस चुकीं हैं। आप चाहें तो गोवा की जल तरंगों पर छुट्टियां बिताइए, दक्षिण के शांत तटों पर या फिर सात समुंदर पार निकल जाइए। यात्रा कंपनियों ने सब इंतजार कर रखा है।


यात्राडॉट कॉम के चंडीगढ़ क्षेत्र के बिक्री प्रभारी सोनित सोनी ने बताया कि उन्हें मार्च के महीने में सिर्फ चंड़ीगढ़ से 100 से अधिक इच्छुक लोग मिल चुके हैं और आने वाले महीनों में पूछताछ की संख्या के बढ़कर दोगुना होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की संभावनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हाल में चंड़ीगढ़ में शुरू किए गए हॉलीडे लॉज से आगामी छुट्टियों के मौसम में 1 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।


उन्होंने कहा कि शीष बिजनेस स्कूल और कॉलेज पर ध्याना दे रही है और आने वाली तिमाही के दौरान कारोबार में काफी बढ़ोतरी का अनुमान है। कोरल वैकेशन के रमन जैन ने कहा कि आगामी छुट्टियों में कंपनी रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है इसके लिए हिमाचल प्रदेश के किनौर क्षेत्र को रोमांचक पर्यटन के लिए खोला गया है।


उन्होंने बताया कि चंड़ीगढ़ से पिछले महीने 60 लोगों ने यात्रा के लिए पूछताछ की और कंपनी को उम्मीद है कि आने वालो महीनों में घूमने-फिरने के इच्छुक लोगों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा। कोरल वैकेशन ने इन छुट्टियों में कम से कम 500 बच्चों को यात्रा कराने का लक्ष्य तय किया है। इसी तरह स्टार क्रृजेज भी हांगकांग और सिंगापुर के लिए कू्रज पैकेज की पेशकश कर रही है।


कंपनी के बिक्री और विपणन प्रमुख समित बनर्जी ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रूजेज के लिए भारतीय बाजार से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिला है। बनर्जी ने कहा कि भारतीय बाजार में काफी संभावनाएं हैं और विदेशों में कूंजिंग काफी तेजी से बढ़ रही है।


सिंगापुर और हांगकांग में क्रूज पर्यटन की मांग तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में दक्षिण-पूर्व एशिया के सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड जैसे पर्यटन स्थल काफी लोकप्रिय हैं। तो फिर जनाब, इससे पहले की छुट्टियां खत्म हो जाएं, मौज-मस्ती की उड़ान पर झटपट निकल पड़िए।

Advertisement
First Published - April 6, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement