facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने लॉन्च किए ‘Max for Seniors’ और ‘Max for Her’ अकाउंट्स, जानें क्या हैं इसके फायदेहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?

नैनो के घर में उतरेंगे बोइंग और एयरबस

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:16 PM IST

उत्तराखंड के पंतनगर में भविष्य में बोइंग और एयरबस विमान उतरने लगेंगे। राज्य सरकार ने कुमाऊं क्षेत्र स्थित पंतनगर हवाईअड्डे का विस्तार करने की घोषणा की है।
राज्य में बढ़ते औद्योगीकरण और पर्यटन को देखते हुए सरकार ने इसका विस्तार करने की घोषणा की है। इसके बाद पंतनगर हवाईअड्डा बोइंग और एयरबस विमानों के उतरने के लायक बन जाएगा।
 
पंतनगर में नेस्ले, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों के संयंत्र हैं। इस योजना के पहले चरण में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पंतनगर हवाईअड्डे पर एक और रनवे का निर्माण करेगा। नया रनवे 4500 फीट लंबा होगा। फिलहाल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण लगभग 75 करोड़ रुपये का निवेश कर हवाईअड्डे का आधुनिकीकरण कर रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘इस परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। इस हवाईपट्टी को 7000 फीट लंबा किया जाएगा।’ इस विस्तार के लिए सरकार ने भूमि का अधिग्रहण भी कर लिया है।
हवाईअड्डे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण किंगफिशर ने पंतनगर के लिए शुरू होने वाली विमान सेवा को कुछ समय के लिए टाल दिया है। किं गफिशर की उड़ानें अब आने वाले 15-30 दिनों में ही शुरू हो पाएंगी।

Advertisement
First Published - March 31, 2009 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement