Gujarat में हुआ बड़ा हादसा, गरबा करते समय हार्ट अटैक से एक हफ्ते में हुई 6 लोगों की मौत

मृतकों में एक महिला और एक किशोर भी शामिल है। राज्य में नवरात्रि उत्सव की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 24, 2023 | 10:04 AM IST

गुजरात में नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा करते समय पिछले एक हफ्ते में दिल का दौरा पड़ने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों और राज्य की एम्बुलेंस सेवा विभाग ने यह जानकारी दी।

मृतकों में एक महिला और एक किशोर भी शामिल है। राज्य में नवरात्रि उत्सव की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई थी।

इन छह मौतों के अलावा, इस अवधि में राज्य में 22 अन्य लोगों की मौत भी दिल का दौरा पड़ने से हुई। सूत्रों ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने दिन में यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के शीर्ष हृदय रोग विशेषज्ञों और डॉक्टरों के साथ बैठक की।

उन्होंने उन्हें इन मौतों के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जरूरी आंकड़े एकत्र करने और अनुसंधान करने का निर्देश दिया।

First Published : October 24, 2023 | 10:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)