facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

भेल लगाएगा छत्तीसगढ़ में दो बिजली परियोजनाएं

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:04 AM IST

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (बीएसईएल) को छत्तीसगढ़ राज्य बिजली बोर्ड (सीएसईबी) ने राज्य में दो बिजली परियोजनाओं को शुरु करने के लिए पेशगी के तौर पर 418.05 करोड़ रुपये दिये है।


बीएसईएल ने बताया कि उसे सीएसईबी से कुल 3,368 करोड़ रुपए मूल्य का आर्डर हासिल हुआ है।कंपनी इस आर्डर के तहत छत्तीसगढ़ राज्य बिजली बोर्ड को उसकी परियोजनाओं के लिए बिजली उपकरणों की आपूर्ति करेगी और उन्हें स्थापित करेगी।


कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक ‘भेल छत्तीसगढ़ में दो बिजली परियोजनाओं में कोयला आधारित 500 मेगावाट की तीन इकाइयों के लिए मेन प्लांट पैकेज की आपूर्ति करेगी और उन्हें स्थापित करेगी।’ भेल को मिले इस आर्डर के तहत स्टीम टरबाइन, जेनरेटरों और बायलरों की डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति और उनकी स्थापना शामिल है।


भेल को कोरबा में दो बिजली परियोजनाओं की शुरुआत करनी है। इन परियोजनाओं में भेल कोरबा के पश्चिम में 500 मेगावाट की परियोजना के अलावा 1,000 मेगावाट वाली मडावा परियोजना की भी शुरुआत करेगा। राज्य में यह कं पनी का अभी तक का सबसे बड़ा करार है।


सीएसएबी के अध्यक्ष राजीब रंजन के अनुसार ने कहा है कि राज्य में प्रस्तावित बिजली परियोजनाओं को शुरु करने के लिए भेल के अधिकारियों को  418.05 करोड़ रुपये को चेक पेशगी के तौर पर दिया गया है। रंजन ने बताया कि यह चेक भेल को परियोजना आंवटित होने के 10 दिन के भीतर दे दिया गया है। इस पेशगी में 276.75 करोड़ रुपये मडावा बिजली परियोजना के लिए और 141.30 करोड़ रुपये कोरबा पश्चिम प्लांट के लिए आंवटित किया गया है।

Advertisement
First Published - April 28, 2008 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement