facebookmetapixel
निवेश के 3 बड़े मिथ टूटे: न शेयर हमेशा बेहतर, न सोना सबसे सुरक्षित, न डायवर्सिफिकेशन नुकसानदेहजोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजह

उप्र में चीनी मिलों की बिक्री पर 20 अक्टूबर तक रोक

Last Updated- December 07, 2022 | 11:47 PM IST

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश चीनी निगम की करीब 33 मिलों के निजीकरण पर रोक की अवधि 20 अक्टूबर को अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है।


महाराजगंज जिले के राजीव कुमार मिश्रा ने सूबे की चीनी मिलों के निजीकरण के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की थी। राज्य सरकार के वकील की दलील पर न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति विनीत सरन की खंडपीठ ने सुनवाई को 20 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

याचिका में कहा गया है कि चीनी मिलों को बेचने का उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला अनेक केंद्र और राज्य कानूनों के खिलाफ है। चीनी मिलों के इक्विटी शेयर की बिक्री के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 29 सितंबर को जो अध्यादेश जारी किया गया था, उसको चुनौती देते हुए मिश्रा ने आज संशोधित याचिका दाखिल की।

उन्होंने दावा किया कि अवैध बिक्री को वैध बनाने के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि चीनी मिलों के निजीकरण से उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती और वहां के किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

इससे पहले 12 सितंबर को हुई सुनवाई में न्यायालय ने प्रतिवादियों की सूची में से मुख्यमंत्री मायावती का नाम हटा दिया था। राज्य सरकार सूबे की चीनी मिलों के  निजीकरण की इच्छुक है ताकि परिचालन में कुशलता लाई जाए। चीनी मिलों के निजीकरण के लिए गैमन इंडिया, यूफ्लेक्स और चङ्ढा समूह ने वित्तीय बोली के लिए प्रस्ताव दिया था। ये बोलियां 30 सितंबर को खोली जानी थीं।

First Published - October 13, 2008 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट