facebookmetapixel
Advertisement
लोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड?वेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितता

रंग लाने लगी कर्ज माफी की घोषणा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:44 AM IST

इस बार के आम बजट में किसानों के लिए अब तक के सबसे बड़े कर्ज माफी पैकेज का असर शुरू हो गया है।


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने घोषणा से लाभान्वित होने वाले किसानों की पहचान करने और उन्हें राहत देने का काम शुरू कर दिया है। यूको बैंक ने कृषि ऋण माफी और ऋण राहत योजना 2008 के क्रियान्वयन का मसौदा तैयार कर लिया है और उत्तर प्रदेश में लाभान्वितों की पहचान की जा रही है।

यूको बैंक के उप महाप्रबंधक आर के मेहरोत्रा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि वाजिब कर्जदारों की पहचान, सूची तैयार करने  और जांच-पड़ताल का काम कई क्षेत्रों में तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि ‘कर्ज माफी योजना का जिन लोगों को फायदा मिलेगा उनके नामों की सूची 25 जून से पहले संबंधित शाखाओं पर लगा दी जाएगी। जांच की प्रक्रिया तीन स्तरीय होगी।

सबसे पहले शाखा प्रबंधक जांच करेगा। इसके बाद निरीक्षक और अंत में निरीक्षण विभाग इस बात की पुष्टि करेगा कि सब कुछ ठीक है।’ यूको बैंक ने कुल 142 शाखाओं में से 61 शाखाओं की पहचान की है और राज्य भर में बैंक के करीब  20,000 कर्जदारों को इस योजना से फायदा मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक यूको बैंक उत्तर प्रदेश में करीब 90 करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ करेगा।

राज्य में बैंक के लखनऊ, वाराणसी और बरेली में आंचलिक कार्यालय हैं। इनमें से बरेली कार्यलय में सबसे अधिक 11,045 किसानों को फायदा मिलेगा। लखनऊ और वाराणसी में क्रमश: 6,000 और 3342 लोगों को फायदा मिलेगा। अव्यवस्था से बचने के लिए बैंक ने शिकायत निपटान कार्यालय की स्थापना की है।

इलाहाबाद बैंक तैयार

इलाहाबाद बैंक ने कहा है कि वह कृषि ऋण छूट और ऋण राहत योजना, 2008 के तहत पंजाब के किसानों का 18 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकता है। बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अविनाश चंदर महाजन ने बताया कि पंजाब में कृषि के तहत बैंक ने 595.34 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है।

इसमें से ऋण राहत स्कीम के तहत 18 करोड़ रुपये माफ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बैंक के  5870 कर्जदाताओं को राहत दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों का कर्ज अपने आप माफ कर दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 10, 2008 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement