facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:01 AM IST

चुनाव आयोग ने दिल्ली में 29 नवंबर, मध्यप्रदेश में 25 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 14 और 20 नवंबर, राजस्थान में चार दिसंबर और मिज़ोरम में 29 नवंबर को वहां की विधानसभाओं के चुनाव कराने की आज घोषणा की।


हालांकि, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों की तारीख उसने अभी घोषित नहीं की है। मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने यह घोषणा करते हुए बताया कि इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आयोग अभी वहां की स्थिति का मूल्यांकन कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय किया गया है। वहां 14 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे।

तीन सदस्ईय आयोग में जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में कथित मतभेद के चलते वहां चुनाव कराने की तारीख के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है। यह राज्य अभी राज्यपाल शासन के अधीन है।

दोनों आयुक्तों नवीन चावला और एस वाई कुरैशी के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त गोपालस्वामी ने कहा,’जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव कराने के बारे में फिलहाल हमने कोई फैसला नहीं किया है।’

Advertisement
First Published - October 14, 2008 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement