facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

आगरा के शॉपिंग मॉल ने बदली अपनी चाल

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:00 PM IST

आगरा के बाहरी इलाकों में शॉपिंग मॉल को बना कर भारी नुकसान उठाने के बाद रियल एस्टेट डेवलपरों ने शहर के पॉश इलाकों में अपनी भावी परियोजनाओं का विकास करने की योजना बनाई है।


गुड़गांव स्थित टैगसन इन्फास्ट्रक्चर लिमिटेड ने आगरा के पॉश इलाके में मॉल बनाने की योजना बनाई है। इस मॉल में मल्टीप्लेक्स के  साथ लोगों को रिझाने के लिए एक नाइट क्लब भी होगा। यह मॉल बंद हो चुके एक सिनेमा घर की जमीन पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही घाटे के चलते बंद हो चुके सिनेमाघरों की पुनरुद्धार योजना के तहत राज्य सरकार से मॉल मालिकों को काफी फायदा मिल सकेगा।


टैगसन इल्फ्रास्ट्रक्वर लिमिटेड के विपणन प्रंबध निदेशक मनीष सक्सेना ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस मॉल का निर्माण कार्य 15 से 18 महीनों के भीतर कर लिया जाएगा। इस परियोजना के तहत 80 हजार वर्ग फीट स्पेस का विकास किया जाएगा और मॉल 6 मंजिल का होगा। इसके अलावा पार्किंग समस्या को ध्यान में रखते हुए एक बहुस्तरीय भूमिगत पार्किंग भी बनाई जाएगी। इस मॉल के भूतल, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल को रिटेल के लिए दिया जाएगा।


इसके अलावा बाकी की तीन मंजिलों में प्ले जोन, फूडकोर्ट और मल्टीप्लेक्स होगा। मल्टीप्लेक्स में एक बार में 300 लोगों के बैठने की जगह होगी। इस मॉल में बनाया जाने वाला नाइटक्लब लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करेगा। सक्सेना ने आगे कहा कि शहर के मुख्य रिहायशी इलाके के पास होने के कारण इस मॉल को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा। इस मॉल के पास शहर की प्रमुख पॉश कालोनियां नेहरु नगर, सूर्या नगर और विजय नगर स्थित है।

Advertisement
First Published - May 12, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement