facebookmetapixel
Advertisement
अच्छी नीतियों के लिए बेहतर प्रक्रिया जरूरी, मोदी सरकार के सुधारों से मिले सबकATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?

अदाणी करेगा बड़ा निवेश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:28 PM IST

अदाणी समूह उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा गलियारे में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा रक्षा उपकरण विनिर्माण कॉम्प्लेक्स स्थापित करेगा। औद्योगिक परियोजनों की शुरुआत के लिए आज यहां हुए शिलान्यास समारोह के दौरान अदाणी डिफेंस ऐंड एयरोस्पेस ने इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
इस परियोजना के तहत अदाणी डिफेंस प्रदेश में रक्षा गलियारे के कानपुर संकुल में उच्च स्तरीय आयुध विकास एवं विनिर्माण कॉम्प्लेक्स की स्थापना पर 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 250 एकड़ से अधिक जमीन पर बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स में उच्च प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर छोटी और मध्यम दूरी तक मार करने में सक्षम हथियारों के साथ छोटी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल भी बनाई जाएंगी।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शिलान्यास समारोह में कहा कि इस विनिर्माण इकाई से उच्च गुणवत्ता वाले हथियारों के मामले में आत्म निर्भरता बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि यह परियोजना स्वदेशी आयुध निर्माण के क्षेत्र में इतिहास रचेगी।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष राजवंशी ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ तकनीक का इस्तेमाल करने वाली इस इकाई से रक्षा निर्माण के क्षेत्र में 5 अरब डॉलर के निर्यात का भारत का लक्ष्य पाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा।

Advertisement
First Published - June 4, 2022 | 12:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement