facebookmetapixel
Advertisement
डोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपर

बरेली से भी जुड़ेगा 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:16 PM IST

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब बरेली से भी जुड़ेगा। बरेली से बदांयू तक फोर लेन की सड़क बनाने के साथ इसे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे को बदांयू के बिनावर कस्बे में बदांयू-बरेली फोरलेन से जोड़ा जाएगा। बरेली जिले के लाल फाटक मोड़ से बुखारा मोड़ तक फोरलेन बनाए जाने को सहमति दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि लाल फाटक पुल बनाने के बाद बरेली से गंगा एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी मिल जाएगी। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों को जोड़ते हुए बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे की परियोजना की लागत 36290 करोड़ रुपये है। एक्सप्रेसवे का शिलान्यास बीते साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुताबिक इसका निर्माण कुल चार पैकेज में किया जा रहा है। वैश्विक निविदा के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण में तीन पैकेज का काम अदाणी समूह और एक पैकेज का काम आईआरबी इन्फ्रा मुंबई को दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग बरेली से बदांयू तक 4.3 किमी फोर लेन का निर्माण कर रहा है। इस रास्ते में आ रहे संरक्षित वन क्षेत्र के पेड़ों को काटने को लेकर पेच फंसा हुआ था। बीते सात महीनों से इस रास्ते के निर्माण का काम बंद था। अब प्रस्ताव के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण में कटने वाले 6125 हरे पेड़ों के बदले वन विभाग दोगुनी जमीन पर बदायूं में पेड़ लगाएगा। फोर लेन के रास्ते में सात हेक्टेयर संरक्षित वन क्षेत्र पड़ रहा है जिसके बदले में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और नजीबाबाद में 14 हेक्टेयर में करीब 12000 पेड़ लगाए जाएंगे।
अधिकारियों के मुताबिक जीपीएस से मैपिंग के बाद संरक्षित वन क्षेत्र में ही जमीन की तलाश की गई जिसके मिल जाने के बाद प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। केंद्र की सहमति मिलते ही तेजी से फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 27, 2022 | 1:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement