facebookmetapixel
बिहार में बंपर जीत के बाद बोले PM मोदी: पश्चिम बंगाल से भी ‘जंगलराज’ को उखाड़ फेंकेंगेबिहार में नीतीश–मोदी फैक्टर की धमक: भाजपा की राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा की राह में अब नहीं कोई बाधाबिहार चुनाव 2025: जदयू और भाजपा ने बढ़ाई वोट हिस्सेदारी, AIMIM को झटकाNDA के वादे और वित्तीय सीमाएं: ‘विकसित बिहार’ का सपना कितना संभव?सेबी 17 दिसंबर की बैठक में करेगा हितों के टकराव और खुलासा नियमों की सिफारिशों पर विचारकोटक महिंद्रा बैंक 15 साल बाद स्टॉक स्प्लिट पर फिर करेगा विचार, 21 नवंबर को होगी बोर्ड बैठकअंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी सिनेमा को पहचान दिलाने वाली मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधनDPDP नियम लागू होने के बाद बढ़ेगी सहमति प्रबंधकों की मांग और भूमिकाअगले पांच वर्षों में 5 करोड़ भारतीय निकलेंगे छुट्टियों पर, पर्यटन उद्योग में आएगी लंबी उछालDPDP कानून के बाद एआई ट्रेनिंग का पर नया संकट: सहमति, डेटा हटाने और बढ़ती लागतों से कंपनियों की बढ़ेगी चुनौती

उत्तर प्रदेश में 24 जिलों की 20,400 महिलाएं करेंगी जैविक खेती

Last Updated- December 11, 2022 | 4:26 PM IST

उत्तर प्रदेश में दो दर्जन जिलों की हजारों महिलाओं को जैविक खेती से जोड़ा जाएगा। इन महिलाओं को प्रदेश सरकार जैविक खेती के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

 

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयंसहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं स्वरोजगार से जोड़ते हुए जैविक खेती की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के 24 जिलों की 20,400 महिलाओं को जैविक खेती से जोड़ा जा रहा है और उन्हें सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 24 जलों की 34 ब्लाकों की महिलाओं को मिशन के तहत चिह्नित किया गया है। इन जिलों में औरैया, आजमगढ़, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, हरदोई, चित्रकूट, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, बांदा, बस्ती, देवरिया, महोबा, बहराइच, चंदौली, हमीरपुर, जालौन, झांसी और मिर्जापुर शामिल हैं।

इन महिलाओं को खेती में प्रशिक्षित करने के साथ उनके उगाए हुए अनाज व अन्य उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने का भी काम प्रदेश सरकार करगी। आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जैविक खेती के लिए 10-10 महिलाओं के 2040 समूह बनाते हुए 20,400 महिलाओं को  चिह्नित किया गया है। इन समूहों को केंद्र सरकार के नेशनल सेंटर आपर आर्गेनिक फार्मिग के पोर्टल पर पंजीकृत भी कर दिया गया है। जैविक खेती के काम में लगने वाली महिलाओं को मनरेगा के जरिये तैयार होने वाली गोबर की खाद व वर्मी कंपोस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश सरकार शुरुआत से ही जैविक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

जैविक खेती के लिए चयनित महिलाओं को तीन साल तक इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनसे हर साल जैविक तरीकों से खेती करायी जाएगी और इस काम में तकनीकी सहयोग सिलीगुड़ी की विवेकानंद एजुकेशन सोसायटी से लिया जाएगा। जैविक खेती से उपजाए गए उत्पादों को केंद्र सरकार का प्रमाणपत्र मिलेगा। जैविक खेती करने वाले समूहों को भी इसी तरह का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

First Published - August 22, 2022 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट