Categories: लेख

‘हो चुका है बदलाव का आगाज’

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 2:40 AM IST

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जीतते ही ऐलान किया कि मुल्क में बदलाव का आगाज हो चुका है।


उन्होंने व्हाइट हाउस की इस दौड़ में साथ निभाने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘आज रात जीत आपकी हुई है। यह ख्वाब था, जिसे साकार होने में वक्त  लगा। लेकिन आज रात हमने इस चुनाव में, इस लम्हा कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके साथ ही अमेरिका में बदलाव की शुरुआत हो गई है।’

चुनौतियां याद

सम्मानजनक तरीके से इराक से निकलने में  ने अमेरिका के सामने मौजूद चुनौतियों को बिसारा नहीं, बल्कि अपनी जनता को भी उनकी बखूबी याद दिलाई।

उन्होंने कहा, ‘भले ही हम आज रात इस बात का जश्न मना रहे हैं, लेकिन हम जानते हैं कि कल आने वाली चुनौतियां हमारे जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं – दो युद्ध और सदी का सबसे बड़ा वित्तीय संकट। हम जानते हैं कि इराक के रेगिस्तानों और अफगानिस्तान के पहाड़ों में बहादुर अमेरिकी जाग रहे हैं और हमारे लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं।’

मैकेन महान

मैकेन ने चुनाव के दौरान लंबी और कड़ी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने  वियतनाम युद्ध के दौरान इससे भी लंबी और कड़ी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने अमेरिका के लिए ऐसे बलिदान किए हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। इस बहादुर और नि:स्वार्थी नेता की सेवाओं के कारण ही आज हम बेहतर स्थिति में हैं।

First Published : November 5, 2008 | 9:50 PM IST