facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदUsername फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसानबड़े डेवलपर्स कराएंगे मुनाफे का सौदा! मोतीलाल ओसवाल ने Lodha, DLF समेत 4 शेयरों पर दिए 39% तक अपसाइड के टारगेट

Video: अजब-गजब है अनंत अंबानी का ‘वनतारा’, छावा के साथ देखें पीएम मोदी को

Advertisement

वनतारा में 2,000 से ज्यादा प्रजातियां और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए, लुप्तप्राय जानवर रहते हैं।

Last Updated- March 04, 2025 | 7:13 PM IST

गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया और उसका दौरा किया। इस केंद्र में 2,000 से ज्यादा प्रजातियां और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए, लुप्तप्राय जानवर रहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र में विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां पुनर्वासित किए गए जानवरों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जाना। पीएम ने यहां वन्यजीव अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू की सुविधा के साथ ही वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा समेत कई विभाग भी हैं।

प्रधानमंत्री ने शेर शावकों, सफेद शेर शावक, क्लाउडेड तेंदुए शावक (जो एक दुर्लभ प्रजाति है) को खिलाया और उनके साथ खेला। इस केंद्र में बचाए गए जानवरों को उसी तरह से रखा जाता है जैसे वो प्राकृतिक तौर पर रहते हैं। यहां एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडे को भी संरक्षित किया गया है। पीएम ने यहां हाथियों के अस्पताल को भी देखा। उन्होंने यहां के डॉक्टरों, सहायक कर्मचारियों और बाकी लोगों से भी बात की।

देखें सारे वीडियो – https://hindi.business-standard.com/multimedia/video

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 7:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement