facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

निवेश से निकलने का क्या है सही वक्त

Advertisement

जब आपके मौजूदा शेयर से अधिक मजबूत शेयर मिले तो अपने मौजूदा शेयर बेच सकते हैं

Last Updated- December 10, 2024 | 10:22 PM IST
Real Estate

किसी भी निवेश से सही समय पर बाहर निकलना निवेशकों के लिए यह महत्त्वपूर्ण निर्णय माना जाता है क्योंकि यह उनकी आर्थिक स्थिति पर असर कर सकता है। शेयर बाजार को अस्थिर माना जाता है और कुछ निवेशक ऐसे होते हैं जो थोड़ी भी घटबढ़ होने पर अपने शेयर की बिक्री कर देते हैं। वहीं कुछ निवेशक सुधार होने की उम्मीद में लंबे समय तक अपने शेयर में टिके रहते हैं। ऐसे में अगर निवेशक यह जान जाएं कि निवेश को भुनाने या उससे बाहर निकलने का सही समय क्या है, तो इससे उन्हें फायदा मिल सकता है।

आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक चिराग मुनि ने कहा, ‘बढ़ते बाजार में जब भी निवेशकों के पास पैसे हो वही निवेश का सही वक्त होता है मगर निवेश भुनाने के वक्त का फैसला भावनात्मक की बजाय तर्कसंगत होना चाहिए। निवेशकों को निवेश से बाहर निकलने का कारण ठीक वैसे ही पता होना चाहिए जैसे उन्हें निवेश का कारण पता था।’

जानकारों ने बताए निवेश भुनाने के संकेत

जब पूरा हो जाए लक्ष्यः निवेश भुनाने का सबसे बड़ा संकेत है कि इसे तब बेच दें जब आप अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य पूरा कर चुके हैं अथवा पूरा करने वाले हैं।

जब मिल जाए बेहतर शेयरः निवेशकों का कहना है कि अगर आपको ऐसा कोई शेयर मिल जाता है तो आपके मौजूदा शेयर से अधिक मजबूत फंडामेंटल वाला है तो आपके मौजूदा शेयर को बेचकर बाहर निकलने का ये सही मौका है।

जब लाभप्रदता में आने लगे कमीः शेयर में लगातार गिरावट आना एक चेतावनी हो सकती है। निवेशकों को अपने निवेश पर बारीक नजर रखनी चाहिए।

जब बढ़ जाए शेयर का मूल्यांकनः जब किसी कंपनी के शेयर की कीमत कम समय में ही तेजी से बढ़ने लगे, तो भले ही वह मजबूत कंपनी हो यह बिक्री करने का सही समय हो सकता है। मजबूत कंपनी के शेयर की कीमत समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती है और अचानक आई उछाल यह संकेत होता है कि इसका फायदा उठा लिया जाए।

जब शेयर की कीमत ठहर जाए: कभी-कभार कंपनी के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के बाद भी उसके शेयर की कीमत वास्तविक प्रदर्शन के अनुरूप नहीं रहती है। अगर कंपनी लगातार मजबूत वित्तीय परिणाम दर्ज कर रही है मगर उसके शेयर की कीमत स्थिर ही रह रही है तो इससे कुछ छिपी हुई बातों का पता चलता है जिसे शायर बाजार समझ नहीं पाया है। ऐसे समय में बाजार द्वारा नए सिरे से मूल्यांकन करने से पहले ही शेयर से निकल लेना समझदारी होगा।

जानकार निवेशकों के टिप्स

नियमित करें पोर्टफोलियो की समीक्षाः मूलभूत परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश का हर तिमाही आकलन करें।

जोखिम प्रबंधनः ट्रेडिंग पोजिशन के लिए स्टॉप-लॉस आर्डर अपनाएं।

कर दक्षताः कम से कम कर लगने के लिए निवेश की अवधि पर विचार करें।

चिराग ने कहा, ‘अपनी निवेश रणनीति के अनुरूप अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करना जरूरी होता है। मगर आपको किसी भी अल्पकालिक कर और एग्जिट लोड को भी ध्यान में रखना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप एक साल पूरा करने वाले हैं तो इन लागतों को वहन करने का कोई मतलब नहीं होगा।’

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement