facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज में बारूदी सुरंगों का जाल: समंदर की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर यह क्यों है एक गंभीर खतरा?Gen Z का गुस्सा? राघव चड्ढा का BJP में जाना युवाओं को नहीं आया रास, 24 घंटे में घटे 14 लाख फॉलोअर्स!IDFC First Bank Q4 Results: नेट प्रॉफिट ₹319 करोड़ पर पहुंचा, ₹NII 15.7% बढ़कर 5,670 करोड़ के पारSBI vs ICICI vs HDFC Bank: 20 साल के लिए लेना है ₹30 लाख होम लोन, कहां मिलेगा सस्ता?‘पोर्टेबल KYC से बदलेगा निवेश का अंदाज’, वित्त मंत्री ने SEBI को दिया डिजिटल क्रांति का नया मंत्रबीमा लेते वक्त ये गलती पड़ी भारी, क्लेम रिजेक्ट तक पहुंचा सकती है सच्चाई छुपानाआसमान से बरस रही आग! दिल्ली से लेकर केरल तक लू से लोग परेशान, IMD ने जारी की नई चेतावनीपेटीएम की दोटूक: RBI की कार्रवाई का बिजनेस पर कोई असर नहीं, कामकाज पहले की तरह चलता रहेगाअमेरिका में बड़ा बवाल! H-1B वीजा पर 3 साल की रोक का बिल पेश, भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर की आशंकाUpcoming Rights Issue: अगले हफ्ते इन 4 कंपनियों के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका, चेक करें पूरी लिस्ट

टारगेट मैच्योरिटी फंड से उठाएं ऊंची यील्ड का लाभ

Advertisement

ब्याज दरें घटने पर टारगेट मैच्योरिटी फंड से मिल सकता है पूंजीगत लाभ भी

Last Updated- February 05, 2024 | 8:24 AM IST
टारगेट मैच्योरिटी फंड से उठाएं ऊंची यील्ड का लाभ, Investors can lock into current high yields with target maturity funds

ब्याज दरें अभी चढ़ी हुई हैं मगर 2024 की दूसरी छमाही तक उनमें गिरावट शुरू होने का अनुमान है। ऐसे में निवेशक बढ़िया यील्ड हासिल करने अथवा पूंजीगत लाभ कमाने के लिए टारगेट मैच्योरिटी फंड (टीएमएफ) आजमा सकते हैं।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के को-हेड (फिक्स्ड इनकम) कौस्तुभ गुप्ता उम्मीद जताते हैं कि 2024 के मध्य में केंद्रीय बैंक अपने रुख में ढील देना शुरू कर देगा। इसीलिए टीएमएफ में निवेश से आकर्षक यील्ड हासिल करने का उन्हें यह सही समय लगता है।

फंड्सइंडिया के उपाध्यक्ष और शोध प्रमुख अरुण कुमार भी कहते हैं, ‘ब्याज दरों में नरमी आने पर डेट फंड का रिटर्न चढ़ता है और दरें चढ़ने पर घटता है। अगर आपको लगता है कि दरें घटेंगी तो पांच साल से अधिक अवधि के टारगेट मैच्योरिटी फंड आपके लिए अच्छा मौका हो सकते हैं।’

टीएमएफ परिपक्वता की तय तारीख वाले बॉन्ड फंड हैं। आम तौर ये उस बॉन्ड इंडेक्स पर चलते हैं, जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार और बढ़िया सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) के बॉन्ड तथा एएए रेटिंग वाली कंपनियों के बॉन्ड होते हैं।

फंड मैनेजर का पोर्टफोलियो उसी इंडेक्स के हिसाब से होता है और बॉन्ड परिपक्वता तक रखे जाते हैं। उन पर मिलने वाला ब्याज भी सूचकांक में मौजूद बॉन्डों के साथ परिपक्व होने वाले बॉन्डों में निवेश कर दिया जाता है। टारगेट मैच्योरिटी फंडों की मियाद कुछ महीनों से 10 साल तक हो सकती है।

इन फंडों में कई फायदे हैं – कम एक्सपेंस रेश्यो, फंड मैनेजर का जोखिम नहीं और क्रेडिट जोखिम भी नहीं। गुप्ता बताते हैं, ‘लगभग सभी टारगेट मैच्योरिटी फंडों में सरकारी बॉन्ड, राज्य विकास ऋण (एसडीएल) और एएए बॉन्ड ही होते हैं। इसलिए इनमें क्रेडिट एवं तरलता का जोखिम बहुत कम होता है। अगर ये फंड परिपक्वता तक रखे जाएं तो दरें घटने-बढ़ने का जोखिम भी खत्म हो सकता है।’

टीएमएफ में रिटर्न का अनुमान पहले से ही लगाया जा सकता है। कुमार का कहना है कि परिपक्व होने तक इनमें निवेश रखा जाए तो रिटर्न शुद्ध यील्ड के आसपास ही होगा। फिलहाल ब्याज दरें चरम के करीब हैं, इसलिए टीएमएफ निवेशकों को मौजूदा बॉन्ड यील्ड दिला सकते हैं। साथ ही पूंजीगत लाभ भी मिल सकता है।

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट्स) अमित त्रिपाठी भी बताते हैं, ‘परिपक्व होने तक निवेश रखा जाए तो टारगेट मैच्योरिटी फंड आपको लगभग वही यील्ड देंगे, जो निवेश के समय थी। ब्याज दरें गिरने पर भी आप निवेश बनाए रखते हैं और तेजी होने पर बॉन्ड बेच देते हैं तो मझोली से लंबी अवधि में अतिरिक्त रिटर्न भी मिल सकता है।’

मगर सावधि जमा (एफडी) के मुकाबले ये बेहत हैं या कमतर? बड़े वाणिज्यिक बैंक 1 से 3 साल की एफडी पर लगभग 7 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। मगर लंबी अवधि के टारगेट मैच्योरिटी फंड इससे ज्यादा शुद्ध यील्ड देते हैं।

इन फंडों में आपको आपको तरलता का भी फायदा मिलता है। गुप्ता समझाते हैं, ‘ओपन-एंडेड होने के कारण इन फंडों को किसी भी समय खरीद या बेच सकते हैं। इससे आपात स्थिति में आप बिना जुर्माना टीएमएफ से रकम निकाल सकते हैं। अगर आप एफडी बीच में तुड़वाते हैं तो आपको कम ब्याज मिलेगा। इसके अलावा आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है।’

टारगेट मैच्योरिटी फंड में आपको पूंजीगत लाभ भी मिल सकता है। कुमार का कहना है कि ब्याज दरों में कमी के दौर में लंबी अवधि वाले टीएमएफ आपको एफडी से ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं। मगर इन दोनों पर मिलने वाला ब्याज कर के दायरे में आता है।

सवाल यह है कि सही टारगेट मैच्योरिटी फंड कैसे चुना जाए? निवेशकों को उन टीएमएफ में निवेश करना चाहिए, जो उतने समय में ही परिपक्व हों, जितने समय तक वे निवेश रखना चाहते हैं। अगर आप तीन साल के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो वे फंड ही चुनें, जो अगले तीन साल में परिपक्व हो रहे हों।

अधिक जोखिम लेने की क्षमता वाले निवेशक लंबी अवधि वाले टारगेट मैच्योरिटी फंड में निवेश कर सकते हैं और ब्याज दरें गिरने पर पूंजीगत लाभ लेने के बाद उन्हें बेच सकते हैं। मगर ऐसा करने पर ब्याज दरों का जोखिम हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement