facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा

Aadhaar कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख फिर बढ़ी! जानिए अब कब तक करा सकते हैं फ्री में अपडेट

आधार कार्ड में जन्मतिथि को केवल एक बार अपडेट किया जा सकता है।

Last Updated- June 13, 2024 | 9:05 PM IST
aadhar card

UIDAI ने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कराने की समय सीमा को 14 जून 2024 से बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 कर दी है। इससे लोगों को अपने आधार कार्ड में दर्ज बायोमीट्रिक जानकारी (जैसे आंख का स्कैन, फिंगरप्रिंट) और जनसांख्यिकीय जानकारी (जैसे नाम, पता) को अपडेट कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

आधार कार्ड में आपकी उंगलियों के निशान, आंख का स्कैन और फोटो जैसी बायोमीट्रिक जानकारी के साथ-साथ आपका नाम, पता जैसी जनसांख्यिकीय जानकारी भी दर्ज होती है। जरूरत पड़ने पर आप इस जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल से भी ज्यादा पुराना है और उन्होंने कभी अपडेट नहीं कराया है, उनके लिए UIDAI ने सलाह दी है कि वे अपने पहचान और पते का प्रमाण दिखाकर आधार को फिर से वैध करवा लें।

आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने आधार नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का उपयोग करके लॉग इन करें। आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा।
  • अपनी पहचान और पते की जानकारी को जांचें, और जरूरी पहचान और पते के दस्तावेज अपलोड करें। (आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट UIDAI की वेबसाइट पर उपलब्ध है)
  • अपनी सहमति दर्ज कराएं।

ध्यान दें कि आप ऑनलाइन अपनी आंख का स्कैन, फिंगरप्रिंट और फोटो जैसी बायोमीट्रिक जानकारी को अपडेट नहीं करा सकते हैं। साथ ही, जन्मतिथि को केवल एक बार अपडेट किया जा सकता है, और वह भी पहले दर्ज की गई जन्मतिथि से सिर्फ तीन साल आगे या पीछे ही हो सकती है। आधार कार्ड पर लिंग की जानकारी भी सिर्फ एक बार बदली जा सकती है।

आधार कार्ड की फोटो बदलने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • UIDAI की वेबसाइट से आधार enrolment फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाएं और भरे हुए फॉर्म के साथ अपनी बायोमीट्रिक जानकारी जमा करें। (बायोमीट्रिक जानकारी – आपकी उंगलियों के निशान और आंख का स्कैन)
  • वहां आपकी नई फोटो ली जाएगी और आपको एक पावती पर्ची मिलेगी जिस पर अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) लिखा होगा।

अपने आधार अपडेट का स्टेटस ट्रैक करने के लिए इस अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) को संभाल कर रखें।

First Published - June 13, 2024 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट