facebookmetapixel
Advertisement
पेट्रोल से 43% सस्ती CNG का फायदा किसे? महानगर गैस या IGL… ब्रोकरेज के टारगेट जान लेंGaudium IVF IPO की बाजार में सकारात्मक शुरुआत, 5% प्रीमियम के साथ ₹83 पर लिस्ट हुए शेयरGold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹1.60 लाख और चांदी 2.66 लाख रुपये के करीब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजीडिजिटल युग का असर? भारतीय युवाओं की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा दबावहवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे तक फ्री कैंसलेशन; रिफंड की समयसीमा भी तयभारत-इजरायल ने 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, AI-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाईसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी आयात का भारत के पशु आहार बाजार पर असर अभी नहीं: रविंदर बलैनE20 petrol: 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! अब मिलेगा E20 पेट्रोल- जानिए नियममहंगाई के नए जोखिम बढ़ रहे, पर फिलहाल ‘ओवरहीटिंग’ नहीं: सौगत भट्टाचार्य

​ICICI Bank ने FD दरों में किया बदलाव, 7.75% तक मिल रहा है ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

ICICI बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एफडी शुरू करने के लिए नागरिक मिनिमम 10,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

Last Updated- February 19, 2024 | 9:03 AM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दी जाने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक़, नई दरें 17 फरवरी से प्रभावी हो गई है।

बैंक के अनुसार, नई एफडी दरें 2 करोड़ रुपये तक की जमा राशि के लिए लागू हैं। दरों में बदलाव के बाद अब फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जबकि आम नागरिकों को अधिकतम 7.2 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

चेक करें ICICI बैंक की नई ब्याज दरें

ICICI बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एफडी शुरू करने के लिए नागरिक मिनिमम 10,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक 7 दिनों से 29 दिनों के बीच मेच्योर होने वाली एफडी के लिए 3 प्रतिशत के ब्याज दर की पेशकश कर रहा है जबकि 30 दिन से 45 दिन के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 3.5 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।

इसके अलावा 46 दिनों से 60 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी के लिए बैंक 4.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

61 दिनों से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4.5% की ब्याज

61 दिनों से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जबकि 91 दिनों से 184 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 4.75% की ब्याज दर मिलेगी।

वहीं, 185 दिनों से 270 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर आपको 5.75% की ब्याज दर मिलेगी। 271 दिनों से लेकर एक साल से कम अवधि के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 6 प्रतिशत की ब्याज ऑफर की जा रही है।

एक साल से लेकर पंद्रह महीने से कम के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 15 महीने से दो साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 7.2 की ब्याज दर मिलेगी।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement