Mahila Samridhi Yojana
Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता देने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू करने जा रही है। इस संबंध में जानकारी भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को दी।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत यह सहायता देने का वादा किया था। अब इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय लाभ मिल सकेगा।
महिला दिवस के दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना के तहत 8 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि 8 मार्च को हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि प्रत्येक आर्थिक रूप से कमजोर महिला को 2,500 रुपये की सहायता देने के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी और पूरी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।
यह भी पढ़ें: PAN कार्ड पर फोटो पुरानी हो गई? जानें मिनटों में अपडेट करने का आसान ऑनलाइन प्रोसेस
दिल्ली में महिलाओं के लिए नई योजना, जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज
दिल्ली में महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत होने वाली है, जिसके तहत महिलाएं 8 मार्च से आवेदन कर सकेंगी। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता शर्तें और दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के तहत केवल दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। अन्य राज्यों की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया के दौरान नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी:
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
सीएम रेखा गुप्ता का बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार “खाली खजाना” छोड़कर गई है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा अपने सभी वादों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बीच, आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के वादे के बावजूद पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी नहीं दी गई। ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा को सत्ता में आने से पहले किए गए वादों की याद दिलाई और कहा कि सरकार को जनता से किए गए अपने वादों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।